जामताड़ा में मेला घूमने गई युवती के साथ प्रेमी ने किया खेला, पुलिस ने भेजा जेल
Jamtara News: नाला थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिवरात्रि मेले के दौरान हुई इस घटना में पुलिस ने ...और पढ़ें

नाला थाना में सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी की जांच करते डीआइजी अबर लकड़ा और एसपी राजकुमार मेहता।
संवाद सहयोगी, जागरण, नाला (जामताड़ा) : नाला थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित प्रदीप कुमार महतो को गिरफ्तार किया है। वह बिंदापाथर थाना क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस ने दावा किया कि उसका लड़की से प्रेस संबंध है। इससे पहले पीड़िता के स्वजन ने आवेदन में उल्लेख किया है कि युवती मंगलवार की रात देवलेश्वर मंदिर परिसर में लगे शिवरात्रि मेला घूमने गई थी।
मेला घूमने के दौरान आरोपितों ने एकांत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर होने पर मेला परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मंदिर के पीछे भेड़ों जाने वाले रास्ते के समीप पुलिया के सामने बेहोश पड़ी युवती को पाया।
थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में देर रात ढ़ाई बजे प्राथमिक चिकित्सा को सीएचसी नाला में उसे भर्ती कराया गया। एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी, थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्र में आवश्यक जांच पड़ताल की।
पीड़िता का फोन बरामद करने का प्रयास किया गया, लेकिन अबतक सफलता नहीं मिली है। पीड़िता के गांव पहुंचकर घटना की पड़ताल करने साथ-साथ पीड़िता के स्वजन से भी बात की।
गौरतलब है कि युवती अपने मामा घर आयी थी। पुलिस द्वारा पीड़िता को सदर अस्पताल भेजा गया था। मेडिकल जांच किया गया। थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि आवश्यक छानबीन जारी है।
इस घटना को लेकर नाला थाना में थाना कांड संख्या 14/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को नाला थाना पुलिस उपमहानिरीक्षक अंबर लाकड़ा व एसपी राज कुमार मेहता पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली है।
इस दौरान एसपी ने बताया कि इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित प्रदीप महतो बिंदापाथर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसका युवती से प्रेम संबंध है।