विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्यूटी से लौटे, किचन में गिरे और टूट गई सांसें: जामताड़ा में DSP प्रमोद कुमार सिंह का निधन

Published: Thu, 27 Aug 2026 09:36 PM (IST)

जामताड़ा के झिलुआ स्थित आईआरबी-1 में पदस्थापित डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। ड्यूटी से ...और पढ़ें

जामताड़ा में आईआरबी-1 के डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह का निधन, किचन में गिरने से हुई मौत

जामताड़ा में आईआरबी-1 के डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह का निधन, किचन में गिरने से हुई मौत

HighLights

  1. डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह का जामताड़ा में निधन।

  2. ड्यूटी के बाद किचन में अचानक गिर पड़े थे।

  3. अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत की पुष्टि।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। झिलुआ स्थित आईआरबी-1 में पदस्थापित डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की गुरुवार देर शाम मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह ड्यूटी से आकर करीब सात बजे किचन में थे, इसी दौरान अचानक गिर पड़े।

घटना के बाद आईआरबी के अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए जामताड़ा के पारस अस्पताल लाया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने 55 वर्षीय डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो समेत जिले के कई वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

बताया गया कि प्रमोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में रांची के कटहल मोड़ में मकान बना कर पूरा परिवार के साथ रह रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसडीओ आनंद कुमार ने भी अस्पताल आकर जानकारी ली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।