Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jamtara के कुंडहित में किसानों को केसीसी और संतुलित उर्वरक के उपयोग की जानकारी दी गई

    By Abhijit Chaudhary Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 30 Apr 2026 08:28 PM (IST)

    जामताड़ा के कुंडहित में किसानों के लिए संतुलित उर्वरक और केसीसी ऋण पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों को केसीसी फॉर्म भरने, 13 मई को लगने ...और पढ़ें

    किसान क्रेडिट कार्ड योजना।

    किसान क्रेडिट कार्ड योजना।

    संवाद सहयोगी जागरण,कुंडहित (जामताड़ा)। संतुलित उर्वरक एवं केसीसी से संबंधित जागरूकता अभियान सह गोष्ठी का आयोजन कुंडहित प्रखंड के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र, एवं गायपथर पंचायत के नामूनमंधारा में किसानों के बीच गोष्ठी का आयोजन किया गया।

    गोष्ठी में बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा, एटीम अमीर हेंब्रम उपस्थित थे गोष्ठी में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। बीटीएम सुजीत कुमार सिंह ने बताया जागरूकता अभियान में किसानों को केसीसी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

    साथ ही किसानों को यथा शीघ्र फॉर्म भर कर प्रखण्ड कृषि कार्यालय जमा करने हेतु जानकारी दी गई। साथ ही 13 मई को प्रखंड स्तरीय केसीसी कैंप का आयोजन किया जाएगा। जहां क्षेत्र के अधिक से अधिक किसान पहुंच कर योजना का लाभ लेने हेतु जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    उन्होंने उपस्थित किसान भाइयों को जानकारी दी। उन्होंने कहा केसीसी ऋण हेतु भरा हुआ फॉर्म अपने नजदीकी किसान मित्र, बीटीएम , एटीएम एंव बीईओं के माध्यम से प्रखण्ड में जमा करने की जानकारी दी गई।वही बीटीएम ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा किसानों को संतुलित उर्वरक के उपयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी।

    उन्होंने बताया संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करने से फसल की उपज बढ़ती है साथ ही भूमि की उर्वरकता भी बनी रहती है। इसके लिए सभी किसान अपने खेत की मिट्टी जरूर जांच कराई। मिट्टी की जांच के बाद फसल उपजाए ताकि आपका फसल से दुगना लाभ मिल सकता है। मौके पर काफी मात्रा में किसान मित्रों एंव किसान उपस्थित थे।

    खबरें और भी