विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामताड़ा में बंद घर की बाउंड्री तोड़कर लाखों की चोरी, पूजा में गांव गया था परिवार; जेवर व 50 हजार कैश पार

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:41 AM (GMT+05:30)

जामताड़ा के साइडिंग रोड स्थित एक बंद मकान में दुर्गा पूजा के दौरान लाखों की चोरी हुई। चोर बाउंड्री तोड़कर ...और पढ़ें

घर की बाउंड्री तोड़कर लाखों की चोरी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

घर की बाउंड्री तोड़कर लाखों की चोरी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. जामताड़ा के साइडिंग रोड पर बंद घर में चोरी।

  2. चोरों ने बाउंड्री तोड़कर लाखों के गहने, नकदी चुराए।

  3. पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा सदर के साइडिंग रोड स्थित एक बंद मकान में बुधवार की रात चोर घर की बाउंड्री तोड़कर अंदर दाखिल हुए और लाखों के गहने व कैश साथ ले गए। मकान मालिक अर्णब साधु दुर्गा पूजा के दौरान अपने गांव घसनियां गए। बुधवार रात करीब 11 बजे घर की रखवाली करने वाला व्यक्ति जब वहां पहुंचा तो उसे चोरी की घटना का पता चला।

घर के मालिक ने बताया कि चोर घर से सोने की चेन, पांच अंगूठियां और करीब 50 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान अपने साथ चुरा ले गए हैं। 

चोरी हुए सामानों के बारे में पूछताछ

वहीं घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान मालिक से घटना की जानकारी ली और चोरी हुए सामानों के बारे में पूछताछ की।

WhatsApp Image 2026-10-22 at 10.51.10 AM

पुलिस मौके पर मुआयना करने के बाद मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- 105 दिन से वेतन बकाया, जामताड़ा में सफाईकर्मियों का फूटा गुस्सा; सड़कों पर फेंका कचरा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।