Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जामताड़ा विधिक शिविर में न्यायाधीश की सलाह-बेटी घर से निकले तो रहें अलर्ट, टल सकते हैं बड़े हादसे

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 02:48 PM (GMT+05:30)

    Jamtara Legal Aid Camp: कुंडहित में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक सेवा एवं सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। ...और पढ़ें

    जामताड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिविर को संबोधित करते अतिथि। (फोटो जागरण)

    जामताड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिविर को संबोधित करते अतिथि। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. कुंडहित में विधिक सेवा शिविर, बेटियों की सुरक्षा पर विशेष जोर।

    2. न्यायाधीश अमित आलदा ने नशामुक्ति, लोक अदालतों का महत्व बताया।

    3. दिव्यांगों को व्हीलचेयर, कृषि बीज, मनरेगा लाभुकों को उपकरण मिले।

    संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा) Jamtara Legal Aid Camp: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) जामताड़ा की ओर से रविवार को कुंडहित प्रखंड रिसर में विधिक सेवा एवं सशक्तीकरण शिविर लगाया गया। बीडीओ जमाले राजा ने इसकी अध्यक्षता की।

    कार्यक्रम को प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता दिलीप कुमार सिन्हा, न्यायाधीश अमित आलदा, बीडीओ, जिप सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, बीएएचओ डा विनय कुमार, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने शुभारंभ किया।

    विधिक सेवा एवं सशक्तीकरण शिविर की बताई गई महत्ता

    बीडीओ जमाले राजा ने बताया कि विधिक सेवा एवं सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें सभी लोग संबंधित विषय से समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा इस शिविर में अधिक से अधिक लोग आकर इसका लाभ उठाएं।

    विधिक सेवा एवं प्राधिकार कई तरह के काम करते हैं जिनमें परामर्श और कानूनी सलाह की प्रकृति में निश्शुल्क और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करना, न्यायालयों और न्यायाधिकरणों के समक्ष मामलों के संचालन में निश्शुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करना।

    लोक अदालतें त्वरित न्याय सुनिश्चित करती हैं

    मौके पर न्यायाधीश अमित आलदा ने कहा कि लोक अदालतें शुल्क और विलम्ब को सीमित करती हैं और कानूनी तकनीकी पर काबू पाते हुए त्वरित न्याय सुनिश्चित करती हैं। प्रत्येक जिले में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना करके सुलह तंत्र के माध्यम से मुकदमेबाजी-पूर्व विवाद समाधान की जिम्मेदारी लेना, जहां सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित मामलों को निपटान के लिए लिया जाता है।

    उन्होंने माता-पिता एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी बेटियों के घर से बाहर निकलने के बाद उनकी गतिविधियों पर सतत नजर रखें। इससे उन्हें सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील हरकत, दुष्कर्म और अन्य अपराधों के मामले लगातार न्यायालय तक पहुंच रहे हैं। ऐसी घटनाओं की रोकथाम में परिवार की सतर्कता और जागरूकता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    नशा परिवार को बर्बाद करने वाली बुरी लत 

    आलदा ने नशामुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि नशा परिवार को बर्बाद करने वाली बुरी लत है। नशे के कारण आए दिन परिवार टूट रहे हैं और बर्बाद हो रहे हैं। इससे बचना हम सभी की जिम्मेदारी है।

    मौके पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. बिनय कुमार ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी कुमार ने वाहन चलाते वक्त हेलमेट उपयोग करने तथा नाबालिग लड़कियों से संबंधित आए दिन सामने आ रहे मामले पर विस्तार से जानकारी दी।

    खबरें और भी

    दिव्यांगों को प्रदान की गई व्हीलचेयर

    कार्यक्रम के दौरान बाल विकास विभाग की ओर से एक दिव्यांग को व्हीलचेयर प्रदान की गई। वहीं, दो महिलाओं की गोद भराई की गई। कृषि विभाग द्वारा मक्का बीज का वितरण किया गया, जबकि मनरेगा के तहत 100 दिनों का कार्य पूर्ण करने वाले 10 लाभुकों को कुदाल, गैंती आदि का वितरण किया गया।

    मौके पर मनोरंजन मिर्धा, चंचल दास, देवराज तिवारी, पीएलबी दुलाल भुई, गोरा चांद सिंह, ननी गोपाल गोराई, गोपीनाथ घोष, सीमा घोष, रफीक हुसैन सहित अन्य उपस्थित थे।