विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamtara News: नारायणपुर कस्तूरबा विद्यालय में लगी आग, धुएं से बिगड़ी 23 छात्राओं की तबीयत

Published: Fri, 19 Sep 2025 08:00 PM (IST)

जामताड़ा (Jamtara School Fire) के नारायणपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुएं ...और पढ़ें

नारायणपुर कस्तूरबा विद्यालय में लगी आग, धुएं से 23 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
नारायणपुर कस्तूरबा विद्यालय में लगी आग, धुएं से 23 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

HighLights

  1. कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग
  2. 23 छात्राओं की धुएं से बिगड़ी तबीयत
  3. अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा)। जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे विद्यालय के छात्रावास के कमरों में धुआं भर गयाद। इसस कुल 23 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी छात्राओं को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी की हालत ठीक है।

शुक्रवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे कस्तूरबा विद्यालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में वज्रपात हो गया। इस कारण पहले ट्रांसफार्मर में आग लगी और इसके बाद विद्यालय के कमरों में शार्ट सर्किट हो गया और धुआं फैल गया। विद्यालय प्रबंधन व स्थानीय लोगों की मदद से सीढी के सहारे छत से छात्राओं को बाहर निकल गया।

इसके बाद प्रमुख अंजना हेंब्रम, बीडीओ देवराज गुप्ता की पहल पर सभी को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां सभी छात्राओं का उपचार हुआ। वहीं डॉ. अरनव चक्रवर्ती विद्यालय परिसर पहुंचकर विद्यालय के छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

घटना की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोग विद्यालय परिसर पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। विद्यालय की छात्राओं की माने तो अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी वे लोग अपने विद्यालय में थी। इसी बीच तेज आवाज के साथ सर्किट हुआ। विद्यालय में अफर तफरी मच गई।

छात्राओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जमा हुए। मौके पर जिले के डीइओ चार्ल्स हेम्ब्रम, बीपीओ अनामिका हांसदा आदि भी पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। धुआं से कक्षा सात की मिलोदी हांसदा, रीया कुमारी, तारा कुमारी, कक्षा नौ की रीना कुमारी, कक्षा आठ की मुस्कान खातून, कक्षा छह की इलिमा खातून, कक्षा दस की फरहानाज, कक्षा नौ की अंजना मंडल समेत कुल 23 छात्राओं को उपचार के लिए सीएससी नारायणपुर में भर्ती कराया गया।

क्या कहते हैं अधिकारी?

जिले के डीईओ चार्ल्स हेंब्रम ने कहा कि विद्यालय की वार्डन ने शार्ट सर्किट से विद्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी। यहां आने के बाद वस्तु स्थिति की जानकारी ली गई है। शॉर्ट सर्किट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली मिस्त्री से जानकारी ली गई तो कहा गया कि इसे ठीक करने में अभी समय लगेगा। छात्र हित में राज्य से और जिले के उपायुक्त से मिले मार्गदर्शन के आधार पर तत्काल विद्यालय में छुट्टी कर दी गई है। सभी छात्राएं घर जाएगी। व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद पुनः विद्यालय का संचालन होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।