विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा में प्रतिबंधित मांस मिलने पर होटल सील, एक गिरफ्तार

Published: Mon, 27 Oct 2025 07:35 PM (IST)

झारखंड के जामताड़ा में पुलिस ने एक होटल से प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जामताड़ा में प्रतिबंधित मांस बरामद

  2. होटल सील, एक गिरफ्तार

  3. पुलिस द्वारा छापेमारी

संवाद सहयोगी, करमाटांड़ (जामताड़ा)। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ मुख्य बाजार स्थित गणपत महतो चौक के समीप होटल में प्रतिबंधित मांस ले जाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा व होटल में बनाकर प्रतिबंधित मांस रखा गया था। विशेष समुदाय के लोग छठ त्योहार में भी होटल को संचालित कर रहे थे। शुरुआत में ग्रामीणों ने बवाल काटा।

इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम, थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी, मुकेश कुमार भोक्ता, कुलदीप मिंज, जगन्नाथ टुडू ,सचित जवाहर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पहले प्रशासन ने ग्रामीणों को शांत कराया।

प्रशासन ने होटल की जांच की। इस दौरान होटल के संचालक मासूम अंसारी उर्फ परेश बगल के ही एक दुकान में छुप गया। जिन्हें पड़ोस के दुकानदार अजहर अंसारी ने उसे भगा दिया। जांच के बाद होटल से प्रतिबंधित कच्चा मांस व पका मांस 10 से 12 किलो ग्राम पाया गया । प्रशासन ने प्रतिबंधित मांस को जब्त कर लिया। इसके बाद होटल एवं मेन गेट को भी सील कर दिया।

वहीं खबर मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगोरी, जामताड़ा साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, एसआइ मनीष कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जामताड़ा मधुपुर मुख्य सड़क पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को समझकर मामला को शांत किया गया व भीड़भाड़ को हटाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल संचालक को भगाने वाले अजहर अंसारी को गिरफ्तार किया है। वहीं, फूड सेफ्टी |फिसर के आदेशानुसार नारायणपुर पीएससी के प्रफुल्ल कुमार एवं पशु चिकित्सा कार्यालय अरविंद कुमार एवं प्रमोद कुमार ने प्रतिबंधित मांस का सैंपल कलेक्ट किया।

सैंपल को जांच के लिए रांची भेजा जाएगा। इस मामले को लेकर अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम के आवेदन पर करमाटांड़ थाना प्राथमिक की गई है। इसमें होटल संचालक मासूम अंसारी उर्फ परेश, आलम अंसारी, अजहर अंसारी को आरोपित बनाया गया है।

मौके पर विनोद मंडल, महेंद्र मंडल, गोपाल मंडल, श्यामसुंदर मंडल, सुमित शरण, वासुदेव मंडल, रंजीत मंडल, अवधेश रवानी, विजय गुप्ता आदि उपस्थित थे

करमाटांड़ पुलिस छावनी में तब्दील

इधर देखते ही देखते पूरा करमाटांड़ बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। जिसको लेकर बाजारों में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि इस तरह की अपराध दो समुदायों के बीच के सौहार्द वातावरण को बिगड़ने का काम करती है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करना चाहिए।

डीएसपी और थाना प्रभारी से अविलंब दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री वासुदेव मंडल ने कहा कि इससे पूर्व भी इस दुकानदार को कई बार समझाया है, परंतु इस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो की गई। आज सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगड़ने का जो काम किया गया है, यह निंदनीय है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।