विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamtara News: जामताड़ा में RJD के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे को बदमाश ने मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

Published: Thu, 06 Mar 2025 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 06 Mar 2025 05:23 PM (IST)

जामताड़ा में अपराधी बेखौफ हैं। मिहिजाम के कानगोई स्थित झामुमो कार्यालय के सामने राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव के ...और पढ़ें

RJD के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र को बदमाश ने मारी गोली। (सांकेतिक फोटो जागरण)
RJD के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र को बदमाश ने मारी गोली। (सांकेतिक फोटो जागरण)

HighLights

  1. राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव के पुत्र हैं विनय यादव
  2. प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गापुर हेल्थ वर्ल्ड में किया गया रेफर

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मिहिजाम के कानगोई स्थित झामुमो कार्यालय के सामने राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव के पुत्र विनय यादव को गोली मार दी गई। वह दुकान बंदकर दोपहर में कानगोई स्थित घर जा रहे थे।

इस दौरान पीछे से बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली विनय यादव के पीठ में लगी है। जख्मी हालत में उन्हें कस्तूरबा गांधी हॉस्पिटल चित्तरंजन में भर्ती किया गया।

घायल विनय यादव का चल रहा इलाज।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गापुर हेल्थ वर्ल्ड में रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल विनय यादव से पूछताछ की, पूछताछ में विनय ने पुलिस को एक व्यक्ति का नाम बताया है। इस आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

शहर के विश्वकर्मा मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-419 से 44 वर्षीय व्यवसायी विनय कुमार यादव अपनी बलुेट बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने फिल्मी अंदाज में पीछे से गोली मारकर फरार हो गया। घटना दोपहर करीब दो बजे की है।

गोली लगते ही विनय सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।

पुलिस ने घायल को इलाज के लिए चिरेका स्थित केजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गापुर रेफर कर दिया। इससे पहले विनय ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हुआ था। उन्ही लोगों ने गोली मारी है। विनय ने बदमाशों का नाम और पता भी पुलिस को बताया है।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने सड़क पर गिरे खून के नमूनों को इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिया।

इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के आसपास के निजी घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि अपराधी की पहचान की जा सके।

एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद विनय कुमार यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि, अब तक इस हमले के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। इसमें आपसी रंजिश, व्यवसायिक विवाद और अन्य संभावित कारण शामिल हैं। इस तरह की वारदातें शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ी कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें-

Jharkhand: पाकुड़ में एसडीपीआई के ठिकानों पर ईडी का छापा, एमके फैजी की गिरफ्तारी के बाद एक्शन

Jamshedpur News: बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग, हिंसक झड़प में गर्भवती महिला समेत चार घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।