विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामताड़ा में मूढ़ी मिल में शराब पार्टी पर पुलिस का छापा, भगदड़ में एक का हाथ टूटा

By Rajesh Kumar Tiwari Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 09 Feb 2026 11:29 AM (IST)

Jamtara Police Raid Moori Mill: नारायणपुर थाना क्षेत्र के एकतारा मोहनपुर मूढ़ी मिल में पुलिस ने शराब पार्टी पर छापा ...और पढ़ें

जामताड़ा के मूढ़ी मिल में शराब पार्टी। (प्रतीकात्मक फोटो)

जामताड़ा के मूढ़ी मिल में शराब पार्टी। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. मूढ़ी मिल में चल रही शराब पार्टी पर पुलिस का छापा।

  2. छापेमारी के दौरान भगदड़, एक व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर।

  3. पुलिस ने एक स्कूटी और तीन बाइक जब्त कीं।

जागरण संवाददाता, मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा)। नारायणपुर थाना क्षेत्र के एकतारा मोहनपुर मूढ़ी मिल परिसर में शनिवार के रात में पुलिस ने रेड किया । रेड के दौरान सात आठ की संख्या में लोग शराब का सेवन कर रहे थे । छापेमारी का नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ यादव ने किया।

बताया जाता है कि जैसे ही रात्रि 10 से 11:00 के बीच पुलिस की दबिश मिल के अंदर पड़ी। वैसे ही सारे शराब पी रहे लोग बाउंड्री फांद कर भागने लगे । भाग रहे लोगों को पुलिस पकड़ने का प्रयास करती रही।

हालांकि भगाने के क्रम में मोहनपुर गांव निवासी राजेश मंडल के पुत्र नागेश्वर मंडल को पुलिस ने दबोच लिया । हालांकि इसी क्रम में नागेश्वर मंडल का हाथ फैक्चर हो गया है । पुलिस उसे रात में ही अपने साथ नारायणपुर थाने ले आई।

साथ ही वहां मौजूद एक इलेक्ट्रिक स्कूटी तथा तीन बाइक को पुलिस जब्त कर अपने साथ थाने ले आई है । यह कार्रवाई पुलिस इंस्पेक्टर ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस इंस्पेक्टर ने दावा किया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि यहां कोई बड़ी अनहोनी की आशंका थी । लोग बाहर से लड़की मांगने वाले थे।

हालांकि रेड के द्वारा वहां लड़की नहीं पाया गया। लेकिन लोग शराब का सेवन कर रहे थे । इसकी जांच पड़ताल जारी है यदि जब्त बाइक अपराधी किस्म के लोगों के होंगे तो निश्चित रूप से यथोचित कार्रवाई होगी। हालांकि रात में धाराए नागेश्वर मंडल को पुलिस ने सुबह छोड़ दिया और वह धनबाद के किसी निजी अस्पताल में हाथ का इलाज करने गया है।

गौरतलब हो मोहनपुर गांव में शनिवार के रात में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव से बारात आया था। यहां विवाह समारोह में काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे । इस विवाह समारोह के लोग तथा गांव के कुछ लोग मूढ़ी मिल में पहुंचे और दोस्त यार के साथ शराब तथा अन्य खाद्य पदार्थ के साथ वहां पार्टी का आनंद ले रहे थे । लेकिन जैसे ही पुलिस वहां पहुंची लोग पुलिस के भय के कारण नागेश्वर को छोड़ प्राय सभी भाग निकले ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।