साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती गंभीर
साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाईवे पर बिंदापाथर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो ...और पढ़ें

भीषण सड़क हादसा
HighLights
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मारी।
गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर किया गया।
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की।
संवाद सूत्र, बिंदापाथर (जामताड़ा)। बुधवार को साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाईवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र देवघर के खागा के जरीडीह व घोड़ादाहा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मंझलाचला गांव निवासी कालीदास हांसदा के पुत्री पिंकी हांसदा के रूप में हुई है, जबकि खागा थाना क्षेत्र के खरपो गांव के युवक के नाम का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल सका। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार होने में सफल रहा।
बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे ट्रक ने अचानक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।
घटना से आक्रोशित स्वजनों व ग्रामीण घोड़ादाहा के समीप मुख्य सड़क को जाम कर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई व घायलों को उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं ।
खबरें और भी
घायलों के बेहतर इलाज का आश्वासन
सूचना पाकर मौके खागा थाना पुलिस पहुंची व लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। वहीं इस रास्ते से जा रहे धनबाद नगर निगम के उप महापौर हरेंद्र चौहान ने हस्तक्षेप कर जाम कर रहे लोगों से वार्ता की और इसके पश्चात सड़क जाम हटाया जा सका। उन्होंने प्रशासन से हरसंभव सहायता व घायलों के बेहतर इलाज का आश्वासन भी दिया।