विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामताड़ा में मवेशी चराने गई महिला से दुष्कर्म, शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपित को दबोचा

By Abhijit Chaudhary Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Sat, 16 May 2026 09:32 PM (IST)

Jharkhand के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में मवेशी चराने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

खेत में मवेशी चरा रही महिला से दुष्कर्म। ( प्रतीकात्मक फोटो)

खेत में मवेशी चरा रही महिला से दुष्कर्म। ( प्रतीकात्मक फोटो)

संवाद सहयोगी, जागरण, कुंडहित (जामताड़ा)। झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कुंडहित के बागडेहरी थाना क्षेत्र में महिला अपने गाय-बैल व बकरियों को चराने गई थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म हुआ। यह मामला शुक्रवार की सुबह का बताया जा रहा है। इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर बागडेहरी थाने में केस दर्ज किया गया है।

वहीं, बागडेहरी पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पंडा हांसदा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने मवेशियों को चराने खेतों में पहुंची थीं।

वहीं, पास मौजूद आरोपित बागडेहरी थाना क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला को डरा-धमकाकर झाड़ियों के पीछे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित गांव का ही रहने वाला 27 वर्षीय पंडा हांसदा है। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी स्वजनों को दी।

इसके बाद परिजन महिला के साथ बागडेहरी थाने पहुंचे और आरोपित पंडा हांसदा के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही बागडेहरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह आरोपित को उसके घर से धर दबोचा। बाद में आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी किशन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।