Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, जसीडीह-बांका के बीच चलेगी नई मेमू स्पेशल ट्रेन

    By Kaushal Kumar Singh Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Fri, 27 Mar 2026 02:59 PM (IST)

    Indian Railways New Train April 2026ः पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल जसीडीह और बांका के बीच 1 अप्रैल से नई मेमू स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह सेवा जसीडीह से सुबह 4 ...और पढ़ें

    जसीडीह-बांका मेमू। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जसीडीह-बांका मेमू। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. 1 अप्रैल से जसीडीह-बांका मेमू स्पेशल ट्रेन शुरू।

    2. हजारों दैनिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

    3. बांका नई दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलखंड से जुड़ेगा।

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। पूर्व रेलवे ने आसनसोल रेल मंडल (Eastern Railway Asansol Division) के अंतर्गत जसीडीह और बांका के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन (Jasidih Banka MEMU Train) चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा एक अप्रैल से शुरू होगी।

    रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 03547 जसीडीह–बांका डेमू पैसेंजर स्पेशल जसीडीह से सुबह 04:00 बजे प्रस्थान कर 05:25 बजे बांका पहुंचेगी। वहीं, 03548 बांका–जसीडीह डेमू पैसेंजर स्पेशल बांका से 05:45 बजे खुलकर 07:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

    पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर ने बताया कि जसीडीह (देवघर) से बांका तक मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस नई सेवा से जसीडीह, देवघर और बांका के बीच रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    बताया गया कि प्रस्तावित मेमू ट्रेन सुबह करीब पांच बजे देवघर से प्रस्थान कर लगभग छह बजे बांका जंक्शन पहुंचेगी। यहां संक्षिप्त ठहराव के बाद ट्रेन वापस लौटेगी। हालांकि, विस्तृत समय-सारिणी जल्द जारी की जाएगी।

    फिलहाल बांका से देवघर या जसीडीह जाने में यात्रियों को काफी परेशानी होती है। नई ट्रेन (Banka to Jasidih DEMU Service) सेवा शुरू होने के बाद बांका सीधे नई दिल्ली–हावड़ा मुख्य रेलखंड से जुड़ जाएगा, जिससे अन्य राज्यों की यात्रा भी आसान हो जाएगी।

    रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन चांदन, कटोरिया और करझौसा (Chandan, Katoria Karjhausa Stations)जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी। इससे आसपास के इलाकों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही बांका को देवघर-जसीडीह, बाराहाट और भागलपुर से बेहतर रेल संपर्क देने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों का सफर पहले की तुलना में अधिक सुगम व सुविधाजनक हो जाएगा।