विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, मिहिजाम से दो साइबर ठग गिरफ्तार; फर्जी सिम और मोबाइल बरामद

Published: Sat, 05 Sep 2026 02:41 PM (IST)

जामताड़ा पुलिस ने मिहिजाम से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से फर्जी सिम और मोबाइल फोन ...और पढ़ें

मिहिजाम से दो साइबर ठग गिरफ्तार

मिहिजाम से दो साइबर ठग गिरफ्तार

HighLights

  1. जामताड़ा पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचा।

  2. फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

  3. आरोपी देशव्यापी साइबर ठगी में संलिप्त थे।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के चरकापहाड़ी मोड़ के पास छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुनि-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में पुनि प्रशांत कुमार, पुनि मनीष कुमार गुप्ता व पुअनि हीरालाल महतो शामिल थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए मिहिजाम थाना क्षेत्र के चरकापहाड़ी मोड़ के पास से दोनों आरोपितों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपितों में मुस्ताक अंसारी (23), पिता समसुद्दीन मियां, ग्राम शाहपुरा, थाना जामताड़ा तथा मु. आमजाद अंसारी (41), पिता आजाद अंसारी, ग्राम जियाजोरी, थाना मिहिजाम शामिल हैं।

कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित मिलकर मोबाइल फोन एवं दूसरे व्यक्तियों के नाम पर जारी सिम कार्ड को फर्जी तरीके से प्राप्त कर साइबर ठगी करते थे। इसके अलावा कुछ साइबर अपराधियों से आधी कीमत पर वाउचर खरीदकर उन वाउचर के माध्यम से सामान की खरीदारी करने की बात सामने आई है। आरोपितों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ बताया गया है।

मामले में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 54/26, दिनांक 04 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट एवं टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।