Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जामताड़ा में हंगामा: माहौल खराब करने की कोशिश, अराजकतत्‍वों ने धार्मिक ग्रंथ को जलाया; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 10:29 AM (IST)

    झारखंड के जामताड़ा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां फतेहपुर बाजार इलाके में एक धार्मिक ग्रंथ को अराजक तत्‍वों ने धर्मस्थल से ले जाकर करीब 300 मीट ...और पढ़ें

    फतेहपुर में अराजक तत्वों ने समुदाय विशेष के धार्मिक ग्रंथ को जलाया।
    फतेहपुर में अराजक तत्वों ने समुदाय विशेष के धार्मिक ग्रंथ को जलाया।

    HighLights

    1. अराजक तत्‍वों ने खेत में ले जाकर जलाया धार्मिक ग्रंथ
    2. खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे दो समुदाय के लोग।
    3. गांव में लोग एक-दूसरे के साथ भाईचारे के साथ रहते हैं।

    संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा)। फतेहपुर बाजार इलाके में सोमवार को सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां समुदाय विशेष के धार्मिक ग्रंथ को कुछ अराजकतत्वों ने जला दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    जानाकरी के अनुसार, अराजकतत्वों ने धर्मस्थल से धार्मिक ग्रंथ को बाहर निकाल और करीब 300 मीटर दूर एक खेत में लाकर जला दिया। इसकी खबर मिलते ही घटनास्थल पर दो समुदायों के लोग पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। स्थानीय थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की।

    गांव में मिलजुल कर रहते हैं सभी समुदाय के लोग

    इसके बाद समुदाय विशेष के लोग जले हुए धार्मिक ग्रंथ के अवशेषों को दफनाने के लिए अपने साथ लेकर चले गए। इस समुदाय विशेष के धार्मिक नेता ने कहा कि इस इलाके में यह पहली घटना है। यहां के लोग एक-दूसरे के साथ भाईचारे के साथ रहते हैं।

    सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की है कोशिश

    उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर अराजकतत्वों ने इस तरह की घटना को अंजाम देकर सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का प्रयास किया है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने कहा कि इस तरह के घटना को अंजाम देने वाले अराजकतत्वों को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अब मधुपुर तक जाएगी रांची इंटरसिटी, न्‍यू गिरिडीह स्‍टेशन से ट्रेन हुई रवाना; अब दो और अहम मांगों पर रेलवे कर रहा विचार

    यह भी पढ़ें: Hit and Run Law: झारखंड में प्रदर्शन कर रहे चालकों पर लाठी चार्ज, शाम के बाद नहीं चली एक भी बस-ट्रक; यात्री परेशान