यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मुसलमान की जमीनों को हड़पना चाहती है केंद्र सरकार', मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान; BJP पर लगाए ये आरोप
Wakf Law झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नारायणपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुल निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने दलितों आ ...और पढ़ें

HighLights
- उन्होंने आगे कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर
- केंद्र सरकार वक्फ संशोधन कानून के जरिए मुसलमान की जमीनों को हड़पना चाह रही
संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा)। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने सोमवार को धबको-शिमला जोरिया पर तथा अर्जुनडीह-लोहारंगी जोरिया पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती है। आज विकास योजनाओं का शिलान्यास हो रहा है। ये सभी योजनाएं दलित, आदिवासी व मूलवासियों को समर्पित है।
विकास पहली प्राथमिकता
उन्होंने आगे कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है। सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वक्फ संशोधन कानून के जरिए मुसलमान की जमीनों को हड़पना चाह रही है। ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि मुसलमान के बाद आदिवासी ईसाइयों की बारी है। यह सरकार उनकी भी जमीन छीनने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले जात-पात के नाम पर लोगों को बांटकर राज करना चाहते हैं, परंतु ऐसा नहीं होने वाला है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विरोध को तत्पर है। हम सब साथ देकर जनता की आवाज बनेंगे। विधानसभा चुनाव में भी यहां जात-पात के राजनीतिक की गई थी, जिसे यहां के आदिवासियों, मूल वासियों ने विफल कर दिया है।
जनता के आशीर्वाद से बना विधायक
उन्होंने कहा कि आज जनता के आशीर्वाद से मैं विधायक फिर मंत्री बना हूं, तो क्षेत्र का विकास हो रहा है। विकास से जनता खुश है। शिलान्यास से पूर्व आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना हुई, इसके बाद विकास योजना का शिलान्यास किया गया।
खबरें और भी
इस अवसर पर अब्दुल कयूम अंसारी, मोहम्मद महताब, अंजुम शेख, सत्यनारायण मंडल, भवानी राय, करमाटांड़ प्रमुख छोटेलाल कोल, मुखिया सुनिता मरांडी, मो फिरोज आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के हमशक्ल भी पहुंचा सभा स्थल पर
शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे भवानी राय को देखकर मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी भी एकाएक अवाक रह गए। भवानी राय की शक्ल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मेल खाती है। मंत्री ने कहा कि एक हेमंत सोरेन रांची में है तो दूसरे हेमंत सोरेन उनके साथ नारायणपुर में भ्रमण कर रहे हैं।
भवानी राय ने कहा कि यह उनके लिए खुशकिस्मती है कि उनकी शक्ल झारखंड के मुख्यमंत्री से मेल खाती है।
यह भी पढ़ें-
Hemant Soren: बिहार में भी चुनाव लड़ेगी हेमंत सोरेन की JMM, पार्टी को राष्ट्रीय आकार देने की कवायद