Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Accident: साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र को कुचलकर गुजर गई गाड़ी; दोनों की मौत

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 09:35 PM (IST)

    Jharkhand Road Accident झारखंड के जामताड़ा में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब ...और पढ़ें

    Jharkhand Accident: साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र को कुचलकर गुजर गई गाड़ी; दोनों की मौत
    Jharkhand Accident: साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र को कुचलकर गुजर गई गाड़ी; दोनों की मौत

    HighLights

    1. साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर जुम्मन मोड़ के पास हुई घटना
    2. आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रख डेढ़ घंटे तक जाम रखा

    संवाद सहयोगी, नारायणपुर। साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर बाइक सवार पिता-बेटे को रौंदती हुई एक तेज रफ्तार गाड़ी फरार हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एतवारी रविदास अपने बेटे टेकलाल के साथ लकड़ाटांड़ स्थित अपनी ससुराल जाने को घर से निकले थे।

    हादसा हाईवे पर जुम्मन मोड़ के पास रविवार शाम करीब छह बजे हुआ। हादसे के बाद दोनों का शव रखकर स्वजनों व ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पीड़ित परिवार के लोग आश्रितों को मुआवजे देने की मांग पर अड़े थे।

    क्या है पूरा मामला

    मृतक के स्वजनों ने बताया कि एतवारी रविदास की ससुराल में कोई आयोजन होना था। इस बात को लेकर दोनों पिता-बेटे अपनी बाइक लेकर घर देर शाम निकले थे, लेकिन जुम्मन मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक से साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे से गुजर एक गाड़ी उनकी बाइक को रौंदकर गुजर गई।

    घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी और आक्रोशित लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक इरफान, बीडीओ मुरली यादव, सीओ सफी आलम और थाना प्रभारी रंजीत गुप्ता अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय विधायक द्वारा काफी समझाने के बाद स्थानीय लोग व मृतक के स्वजन जाम हटाने को राजी हुए और आवाजाही बहाल की जा सकी।

    खबरें और भी

    घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने क्या कुछ कहा 

    मौके पर विधायक ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार के आश्रितों को 35 हजार रुपये मदद के रूप में दिए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने फौरी तौर पर पांच हजार की मदद कर सभी सरकारी सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही हिट एंड के तहत मामला दर्ज कर इसके तहत मिलने वाली राशि दिलवाने का भी आश्वासन दिया।

    घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार पिता-पुत्र दोनों को सिर में गंभीर चोट आई और यही उनके मौत की वजह बन गई। दोनों में से किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी, वरना इनकी जान बचाई जा सकती थी।

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand Crime: लोहरदगा में दो नाबालिग से दरिंदगी, बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर वापस लौट रही थी घर तभी...

    ये कैसा प्यार? शादीशुदा प्रेमिका ने नहीं दिए 4 लाख तो प्रेमी ने कर दिया कांड, फिर जो हुआ...