रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: कुंभ-उपासना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का बदला रूट, हटिया-पटना 25 को रहेगी रद
East Central Railway में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुंभ, उपासना और ...और पढ़ें

हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत चल रहे नान-इंटरलाकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है, जबकि एक ट्रेन को रद करने का निर्णय लिया गया है।
यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है। रेलवे के अनुसार 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस की 23, 24, 26 और 27 सितंबर को शुरू होने वाली यात्राएं तथा 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस की 25 सितंबर की यात्रा परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
इसी प्रकार 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस की 23 व 26 सितंबर तथा 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस की 22, 24 व 25 सितंबर को शुरू होने वाली यात्राएं भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। इन ट्रेनों का मार्ग सीतारामपुर-झाझा-किऊल-नवादा-मानपुर-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते निर्धारित किया गया है।
वहीं, 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस की 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक तथा 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस की 26 सितंबर से चार अक्टूबर तक निर्धारित यात्राएं जसीडीह-देवघर-दुमका-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलेंगी।
इसके अलावा 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस की 25 सितंबर को शुरू होने वाली यात्रा अब रद्द रहेगी। रेलवे ने नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर यह परिचालन संबंधी संशोधन किया है।
यह भी पढ़ें- सीतारामपुर SPAD के बाद रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, अब मालगाड़ी चालक नहीं चलाएंगे राजधानी-शताब्दी और दुरंतो
यह भी पढ़ें- झारखंड में SIR के बीच राशन कार्ड में जाति अपडेट पर लगी रोक, सप्लाई विभाग ने जारी किया निर्देश
