विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरे की हालत नाजुक

Published: Sat, 13 Sep 2025 04:53 AM (IST)

जामताड़ा के नारायणपुर में गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए जिनमें से सुशील ...और पढ़ें

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। (फोटो जागरण)
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. जामताड़ा में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी |
  2. हादसे में एक की मौत, एक घायल |
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की |

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा)। गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी के पास ट्रक के धक्के से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल सुशील मंडल की धनबाद इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई।

घटना शुक्रवार साढ़े ग्यारह बजे के करीब बताई जा रही है। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएससी नारायणपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज की धनबाद रेफर कर दिया गया।

हादसे में जान गंवाने वाला युवक सुशील मंडल मूल रूप से यूपी के रायबरेली का रहने वाला था और वह पिछले करीब 10 साल से यहीं शादी के बाद अपनी ससुराल करमाटांड़ के दुधानी गांव में रहता था। जबकि गंभीर रूप से घायल हुआ युवक दुधानी का चंद्रशेखर मंडल है। दोनों की उम्र तीस वर्ष के करीब की है।

जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर सुशील मंडल और चंद्रशेखर मंडल नारायणपुर आ रहे थे। चंद्रशेखर मंडल को बगोदर जाना था, दोनों बाइक से बस पकड़ने नारायणपुर आ रहे थे। इसी क्रम में बांसपहाड़ी के पास नारायणपुर की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही खड़ा कर मौके पर से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज की धनबाद रेफर कर दिया गया है। दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

जागरण अपील : बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर हेलमेट पहने होते तो शायद नुकसान कम होता। जागरण की अपील है कि बाइक चला रहे हों अथवा बाइक पर पीछे बैठे हों हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। यह लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।