विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खूंटी-रांची मार्ग पर जानलेवा गड्ढा, एनएच-20 पर आशाकिरण के समीप हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता

Published: Wed, 26 Aug 2026 07:43 PM (IST)

खूंटी-रांची मुख्य मार्ग पर आशाकिरण के पास लगातार बारिश से एक गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे बड़े हादसे का ...और पढ़ें

खूंटी-रांची मार्ग पर आशाकिरण के पास बना गहरा गड्ढा, हादसे की आशंका।

खूंटी-रांची मार्ग पर आशाकिरण के पास बना गहरा गड्ढा, हादसे की आशंका।

HighLights

  1. आशाकिरण के पास खूंटी-रांची मार्ग पर गहरा गड्ढा।

  2. लगातार वर्षा के कारण सड़क पर बना यह गड्ढा।

  3. स्थानीय लोगों ने तत्काल मरम्मत की मांग की।

संवाद सूत्र, खूंटी। खूंटी-रांची मुख्य मार्ग एनएच-20 पर आशाकिरण के समीप लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढे के आसपास सड़क पर दरारें भी उभर आई हैं, जिससे सड़क के और धंसने का खतरा बना हुआ है। व्यस्त मार्ग पर बने इस खतरनाक गड्ढे के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

खूंटी-रांची मुख्य मार्ग जिले का प्रमुख आवागमन पथ है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और हजारों लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे ने वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। इससे तेज गति से आने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा और बढ़ गया है।

गड्ढे से उत्पन्न खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से सुरक्षा का प्रयास किया है। लोगों ने गड्ढे के आसपास पत्थर रखकर वाहन चालकों को खतरे का संकेत देने की कोशिश की है। हालांकि, स्थानीय लोगों की यह पहल केवल अस्थायी उपाय है। सड़क की तत्काल मरम्मत नहीं होने पर यह गड्ढा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देने के कारण तेज रफ्तार वाहन इसमें फंस सकते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह स्थिति बेहद खतरनाक है। वहीं, लगातार बारिश के कारण सड़क के आसपास की मिट्टी कमजोर होने से गड्ढे के और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

विभाग से तत्काल मरम्मत की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर गड्ढा बनने के बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से मौके का निरीक्षण कर मरम्मत की पहल नहीं की गई है। लोगों ने विभाग से तत्काल स्थल का निरीक्षण कराने और गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को समय रहते सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाना चाहिए। व्यस्त एनएच पर बने इस गड्ढे को जल्द नहीं भरा गया तो बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने के साथ जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।