Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajnath Singh : खूंटी में एनडीए की एकता का खूंटा गाड़ गए राजनाथ, बाबूलाल-अर्जुन और सुदेश को बताया ताकतवर 'तिकड़ी'

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 08:05 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को खूंटी पहुंचे। यहां भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के नामांकन के बाद आयोजित सभा में उन्‍होंन ...और पढ़ें

    खूंटी में अर्जुन मुंडा के नामांकन में पहुंचे राजनाथ सिंह।
    खूंटी में अर्जुन मुंडा के नामांकन में पहुंचे राजनाथ सिंह।

    दिव्यांशु, रांची। Rajnath Singh : बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) झारखंड में भाजपा (BJP) के सबसे पुराने नेता हैं..., क्या बाबूलालजी आप तो सबसे पुराने हैं न? खूंटी में अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के नामांकन के बाद आयोजित सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने अपने संबोधन के दौरान मरांडी से मुखातिब होते हुए मंच से ही यह सवाल पूछा।

    राजनाथ सिंह ने बताई तिकड़ी की ताकत

    इसके बाद राजनाथ बोले- अर्जुन मुंडा बाबूलाल जी से छोटे हैं, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहने का भी अनुभव है। मंच पर आजसू (AJSU) के अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahato) हैं, जो झारखंड की नौजवान ताकत हैं। जब ये तीनों साथ हैं तो झारखंड में जीतने से कौन रोक सकता है?

    राजनाथ सिंह मंगलवार को खूंटी के आश्रम मैदान में जब मंच पर इस तिकड़ी की ताकत बता रहे थे तो यह लोकसभा के साथ अगले कुछ महीनों में होने वाले वाले विधानसभा चुनाव की भूमिका भी तैयार कर रहे थे।

    झारखंड से राजनाथ का पुराना नाता

    बता दें कि राजनाथ सिंह का झारखंड की राजनीति से पुराना नाता रहा है। अलग राज्य बनने के बाद झारखंड के प्रभारी रहे राजनाथ सिंह के समय में ही बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री से हटने और अर्जुन मुंडा के सीएम बनने की घटना भी हुई थी।

    खबरें और भी

    सभी 14 सीटें जीतने का हमारा लक्ष्‍य: अर्जुन मुंडा

    अपनी नामांकन सभा में अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा देश में आदिवासी नायकों की गाथा को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। राज्य की सभी 14 सीटें जीतने का हमारा लक्ष्य है।

    झारखंड में जो हो रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जो ख्याति अर्जित की है, उसे बनाए रखने के लिए हमलोग सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

    ये भी पढ़ें:

    Kalpana Soren : 'जब अंग्रेजों के सामने नहीं झुकी तो...', कल्पना सोरेन का सिंहभूम की धरती से BJP को संदेश

    Lok Sabha Election 2024 : लोहरदगा में चमरा लिंडा की एंट्री से बढ़ी सरगर्मी, 24 अप्रैल को कर सकते हैं नामांकन