विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खूंटी में नाले में मिला महिला का शव, पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचलने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Published: Mon, 31 Aug 2026 12:45 PM (IST)

खूंटी के रेवा गांव में एकलव्य विद्यालय के पास एक बरसाती नाले से लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव ...और पढ़ें

रेवा गांव के बरसाती नाले में मिला अज्ञात महिला का शव।

रेवा गांव के बरसाती नाले में मिला अज्ञात महिला का शव।

HighLights

  1. रेवा गांव के बरसाती नाले में मिला अज्ञात महिला का शव।

  2. पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कुचला गया, हत्या की आशंका।

संवाद सहयोगी, खूंटी। खूंटी सदर थाना क्षेत्र के रेवा गांव स्थित एकलव्य विद्यालय से करीब 200 मीटर दूर एक बरसाती नाले से पुलिस ने शनिवार की रात करीब नौ बजे लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया।

शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि शव के पास एक खाली बोरा भी पड़ा था और आशंका है कि शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। बताया जा रहा है कि शव को नाले के समीप स्थित खंडहरनुमा स्थान पर छिपाने का प्रयास किया गया था, लेकिन बारिश के पानी के बहाव के कारण वह बाहर आ गया।

घटना की जानकारी सबसे पहले इलाके में मवेशी चरा रहे चरवाहों को हुई। नाले में शव दिखाई देने पर उन्होंने इसकी सूचना एकलव्य विद्यालय के एक कर्मचारी को दी। इसके बाद खूंटी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया या घटनास्थल पर ही हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और महिला की पहचान होने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद रेवा और आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे शीतगृह में सुरक्षित रख दिया गया है और शव की पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।