Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड से अयोध्या के लिए साइकिल से ही निकल पड़ा शख्स, एतिहासिक पल का बनेगा साक्षी; लोगों ने लगाए जयकारे

    By Gajendra Bihari Sinha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 07 Jan 2024 07:45 PM (IST)

    कोडरमा निवासी सुधांशु कुमार मेहता ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए साइकिल यात्रा प्रारंभ किया। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष ...और पढ़ें

    झारखंड से अयोध्या के लिए साइकिल से ही निकल पड़ा शख्स, एतिहासिक पल का बनेगा साक्षी; लोगों ने लगाए जयकारे
    झारखंड से अयोध्या के लिए साइकिल से ही निकल पड़ा शख्स, एतिहासिक पल का बनेगा साक्षी; लोगों ने लगाए जयकारे

    HighLights

    1. भगवान राम का दर्शन कर घर साइकिल से ही वापस लोटेंगे- सुधांशु
    2. 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होना है।

    संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा)। कोडरमा के डोमचाच प्रखंड स्थित बेहराडीह निवासी सुधांशु कुमार मेहता ने रविवार को डोमचांच से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए साइकिल यात्रा प्रारंभ किया। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। जिसकी चर्चा पूरे देश-विदेश में हो रही है।

    प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर का कपाट भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश के कई लोग अयोध्या की ओर अभी से रूख कर रहे हैं।

    अयोध्या रवाना होने से पहले क्या कुछ कहा

    साइकिल से अयोध्या तक के सफर पर निकले सुधांशु ने कहा कि भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखना हर हिंदू का एक सपना है। इसीलिए, अपने घर से अयोध्या साइकिल से जा रहे है।

    उन्होंने कहा कि वह जब घर से निकलने से पहले घर वालों को कुछ अलग करने के लिए साइकिल से जाने की इच्छा से जताई थी तो घरवालों ने उन्हें मना कर दिया था, लेकिन मनाने पर वह लोग भी मान गए।

    उन्होंने कहा की भगवान राम का दर्शन करके ही अपने घर साइकिल से वापस लोटेंगे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुधांशु को 'जय श्री राम' के नारे के साथ अयोध्या के लिए रवाना किया।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Road Accident : पुल के नीचे मुंह धो रहा था युवक, अचानक आ गिरा ट्रक; मौके पर ही चली गई जान

    ये भी पढ़ें: Cryptocurrency के नाम पर 22 लाख की ठगी, 300 प्रतिशत रिटर्न का दिया था झांसा; एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार

    खबरें और भी