यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, दो कोच का शीशा टूटा; एक दिन पहले ट्रेन के गार्ड को पत्थर मारकर किया घायल
ट्रेनों में पथराव की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। इस कड़ी में अब न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस का भी नाम जुड़ गया है। यह घटना गिरिडीह-कोडरमा सेक्श ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। शरारती तत्वों ने पत्थर मारकर न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस के विस्टाडोम व सी 2 कोच का शीशा तोड़ दिया। एक दिन पहले इस ट्रेन के गार्ड पर पत्थरबाजी की गई थी जिसमें वह घायल हो गए थे। 18618 डाउन न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 16.40 बजे कोडरमा स्टेशन पर आई।
अब तक आरपीएफ जवानों को नहीं मिला कोई सुराग
लोको पायलट विनोद कुमार यादव ने चार्ज लेने के क्रम में देखा कि विस्टाडोम और सी 2 कोच का शीशा टूटा हुआ है।
ऑन ड्यूटी टीटीई पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि यह घटना गिरिडीह-कोडरमा सेक्शन के महेशपुर हाल्ट और कोडरमा के बीच हुई है।
आरपीएफ कोडरमा के जवानों ने दोनों स्टेशनों के बीच पड़ने वाले नीरू नवाडीह, सलाईतंड व अन्य गांवों में जाकर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल में केस किया गया है।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
असामाजिक तत्व लगातार घटनाओं को दे रहे अंजाम
इससे पहले राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई थी।
असामाजिक तत्व या तो नशे की हालत या मस्ती-मजाक में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिस पर यथाशीघ्र नकेल कसने और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, मुकदमा दर्ज; बीते 4 माह में छठा मामला