Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के गुप्त तहखाने से लाखों की शराब बरामद

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:56 AM (IST)

    बिहार पुलिस के उत्पाद विभाग ने सतगावां के पास एक पिकअप वैन से 315 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। वाहन के गुप्त तहखाने में छिपाकर बिहार ले जाई जा रह ...और पढ़ें

    बिहार पुलिस ने 315 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की। जागरण

    बिहार पुलिस ने 315 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की। जागरण

    HighLights

    1. बिहार पुलिस ने 315 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की।

    2. पिकअप वैन के गुप्त तहखाने से शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

    संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा)। बिहार पुलिस के उत्पाद विभाग को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम गोविंदपुर उत्पाद चौकी के समीप की गई कार्रवाई में एक पिकअप वैन से लाखों रुपये मूल्य की 315 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

    इस दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया गया। उत्पाद विभाग के एएसआई दिलीप कुमार, अशोक कुमार और शिव प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां की ओर से पिकअप वाहन
    (बीआर01जीडी-7945) में विशेष रूप से बनाए गए हिडन चैम्बर में विदेशी शराब छिपाकर बिहार ले जाई जा रही है।

    सूचना मिलते ही टीम ने गोविंदपुर उत्पाद चौकी के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। कुछ ही देर बाद संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन के गुप्त तहखाने से 35 कार्टन में पैक 180 एमएल की कुल 1,750 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 315 लीटर है।

    पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप झारखंड से बेगूसराय ले जाई जा रही थी।गि रफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के सतगावां निवासी प्रमोद ताती के 23 वर्षीय पुत्र बीरबल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    खबरें और भी

    उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि सतगावां मार्ग से बिहार में शराब तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

    तस्कर चावल, सब्जी, मछली, कबाड़ और केले से लदे वाहनों में गुप्त तहखाने बनाकर अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बिहार पहुंचाते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और पूरे सिंडिकेट पर कार्रवाई की जाएगी।