Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कांग्रेसी भ्रष्टाचार की जननी', भाजपाइयों ने निकाली आक्रोश रैली; धीरज साहू की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग

    By Ravindra kumarEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 01:21 PM (IST)

    BJP Protest Rally धीरज साहू के ठिकानों से बरामद रुपयों को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं कांग्रेस ...और पढ़ें

    'कांग्रेसी भ्रष्टाचार की जननी', भाजपाइयों ने निकाली आक्रोश रैली; धीरज साहू की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग
    'कांग्रेसी भ्रष्टाचार की जननी', भाजपाइयों ने निकाली आक्रोश रैली; धीरज साहू की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग

    संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। भाजपा जिला इकाई एवं नगर मंडल ने कांग्रेस राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों से लगभग 400 करोड़ की अवैध रुपया बरामदगी के विरोध में विश्वनाथ मोदी प्रतिमा स्थल से स्टेशन रोड होते हुए झंडा चौक तक आक्रोश रैली निकाली।

    इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री अनूप जोशी एवं नगर अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने किया। इस दौरान कांग्रेसी भ्रष्टाचारी धीरज साहू को अविलंब गिरफ्तार करो, धीरज साहू इस्तीफा दो, कांग्रेसी भ्रष्टाचार की जननी है आदि नारे लगाए गए।

    कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

    इस दौरान नितेश ने कहा कि कांग्रेसी सांसद के पास 400 करोड़ से अधिक नकदी प्राप्त होना आश्चर्य की बात है।  उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इतनी बड़ी राशि को जमा करके रखा गया था। साथ ही आदिवासी जनता को धर्मांतरण करने के लिए यह रकम जमा की गई थी।

    अनूप ने कहा कि कांग्रेसी सांसद के यहां से बरामद करोड़ों रुपये कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के हैं। झारखंड में केवल लूट मची हुई है। लोकसभा चुनाव में वोटरों को प्रभावित करने के लिए इस रकम को अवैध रूप से जमा किया गया। यह गठबंधन अपनी चोरी व गिरफ्तारी को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी जाकर हार चुका है।

    खबरें और भी

    'कांग्रेस ने बस देश को लूटने का काम किया'

    रमेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 55 सालों में देश को केवल लूटने का कार्य किया। कभी 2जी घोटाला, कभी स्पेक्ट्रम घोटाला, कभी कोयला घोटाला, यह सरकार केवल लूट की सरकार है। डा. रामसागर सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की तीन दवाई ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआइ। र

    मेश हर्षधर ने कहा कि यह मधु कोड़ा की तर्ज पर आदित्य साहू के यहां पैसा जमा कर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा, चंद्रशेखर जोशी, नरेन्द्र पाल, संजय शर्मा, नवीन चौधरी, इंद्रदेव बर्णवाल, राजेश वर्मा, रेखा भदानी, बब्लु सिंह, निरंजन कसेरा, सागर खान, मनोहर कपसिमे, विकास जैन आदि शामिल हुए।

    ये भी पढ़ें -

    BPSC Exam: ट्रेनों के एसी कोच तक में परीक्षार्थियों ने जमाया कब्जा, भीड़ को संभालने के लिए सोनपुर से भेजे गए RPF जवान