Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में केंद्रीय जीएसटी का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापामारी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:37 PM (IST)

    कोडरमा जिले में केंद्रीय जीएसटी टीम ने कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ जांच अभियान चलाया, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

    कोडरमा में केंद्रीय जीएसटी का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापामारी

    कोडरमा में केंद्रीय जीएसटी का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापामारी

    HighLights

    1. केंद्रीय जीएसटी टीम ने कोडरमा में कई प्रतिष्ठानों पर जांच की।

    2. झुमरीतिलैया के कन्हैया कन्फेक्शनर पर भी हुई कार्रवाई।

    3. व्यापारियों में हड़कंप, कार्रवाई के कारणों का खुलासा नहीं।

    संवाद सहयोगी कोडरमा/झुमरीतिलैया। कोडरमा जिले में गुरुवार को केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) की टीम ने एक साथ कई प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाकर व्यापारिक जगत में हलचल मचा दी।

    जानकारी के अनुसार, सुबह से ही 11 वाहनों के काफिले के साथ टाटानगर से पहुंची टीम ने जिले के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दस्तावेजों और कारोबार से जुड़े अभिलेखों की जांच शुरू कर दी।

    कार्रवाई की सूचना मिलते ही शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और पूरे दिन इस छापामारी की चर्चा होती रही।

    जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जीएसटी की एक टीम झुमरीतिलैया स्थित मिठाई एवं नमकीन के चर्चित प्रतिष्ठान कन्हैया कन्फेक्शनर में जांच कर रही है।

    वहीं, दूसरी टीम स्कूल रोड स्थित मवेशी चरा के एक प्रतिष्ठान में पहुंची, जिसे कुणाल जैन नामक व्यवसायी का प्रतिष्ठान बताया जा रहा है।

    अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठानों के बिल, खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज, जीएसटी रिटर्न तथा अन्य वित्तीय अभिलेखों का मिलान किया जा रहा है।

    सूत्रों के अनुसार, जिले के अन्य कुछ प्रतिष्ठानों में भी केंद्रीय जीएसटी की अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं। हालांकि, विभाग की ओर से अब तक आधिकारिक रूप से कार्रवाई के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है और न ही जांच के कारणों का खुलासा किया गया है।

    अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारियों में चर्चा का माहौल है। कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दस्तावेजों की समीक्षा करते नजर आए। शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर केंद्रीय जीएसटी की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।

    फिलहाल सभी टीमें जांच में जुटी हुई हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई नियमित सत्यापन का हिस्सा है या किसी विशेष शिकायत अथवा कर अनियमितता के आधार पर की जा रही है।