Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पानी में फूलकर तालाब के ऊपर तैर रहा था मासूम शिव का शव, शनिवार दोपहर से था गायब; आखिर यह दुर्घटना है या हत्‍या?

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 09:48 AM (IST)

    Jharkhand News शिव कुमार गोस्‍वामी अपने घर के ही पास से शनिवार दोपहर से लापता था। उसे हर कहीं तलाशा गया लेकिन वह कहीं मिला। पुलिस ने भी छानबीन की लेकि ...और पढ़ें

    तालाब में मृत पाए गए शिव कुमार गोस्वामी की फाइल फोटो।
    तालाब में मृत पाए गए शिव कुमार गोस्वामी की फाइल फोटो।

    संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा)। मुर्कमनाय में शनिवार दोपहर घर के पास से लापता चार वर्षीय बच्चे का शव रविवार को तालाब से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर तालाब पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला।

    परिवार ने पुलिस को शव सौंपने से किया इनकार

    हत्या की बात कहते हुए स्वजन व ग्रामीणों ने शव को पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया। इसके बाद डीएसपी दिवाकर प्रसाद के सही जांच व दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव पुलिस को सौंपा गया। स्वजन ने पुलिस से हत्यारों को खोज निकालने व सख्त सजा देने की गुहार लगाई है।

    शनिवार दोपहर से गायब था शिव

    मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत मूर्कमनाय निवासी राहुल कुमार का चार वर्षीय पुत्र शिव कुमार गोस्वामी शनिवार दोपहर को घर के पास गायब हो गया था।

    परिवार के सदस्यों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को छानबीन भी की, लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला।

    यह भी पढ़ें: Ranchi: माध्यमिक शिक्षा के इतने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे CM हेमंत सोरेन, 'गुरुजी' ऐप की करेंगे लॉन्चिंग

    तालाब में शव फूलकर ऊपर आ गया 

    रविवार सुबह ग्रामीणों को बच्चे के घर से 500 मीटर दूर तालाब में शव मिला। शव फूलकर पानी में ऊपर आ गया था। मासूम का शव मिलने की खबर इलाके में जंगल में आग की तरह तेजी से फैली।

    इसके बाद तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। थाना प्रभारी लव कुमार, एसआई अनिल टोपो, एसआई शंभूनाथ मिश्रा दल-बल के साथ पर मौके पर पहुंचे।

    पोस्‍टमार्टम के लिए शव को भेजा गया

    पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मासूम बच्चे का शव तालाब से निकाला। इसके बाद वे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटे थे कि स्वजन ने शव देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी।

    खबरें और भी

    इस पर डीएसपी दिवाकर प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और स्वजन व ग्रामीणों को समझाबुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    स्वजन एवं ग्रामीणों ने बच्चे की हत्या कर शव को तालाब में फेंक देने की आशंका जाहिर की है। डीएसपी ने डाॅग स्क्वाॅयड से भी जांच कराई, लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया।

    यह भी पढ़ें: Ranchi News: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, वित्त रहित शैक्षणिक संस्थानों का तैयार होगा डेटाबेस; होंगे ये फायदे