विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के स्कूल में कोडरमा की छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:19 PM (IST)

कोडरमा की लक्ष्मी कुमारी की दिल्ली के सर्वोदय स्कूल में संदिग्ध मौत पर मां ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और ...और पढ़ें

HighLights

  1. छात्रा लक्ष्मी कुमारी की दिल्ली स्कूल में संदिग्ध मौत।

  2. मां ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और साजिश का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, कोडरमा। दिल्ली के कृष्णानगर स्थित सर्वोदय स्कूल में 11वीं की छात्रा लक्ष्मी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उसकी मां लालवा देवी ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

कोडरमा जिले के गझंडी निवासी लक्ष्मी की मौत से स्वजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार की शाम लालवा देवी अपने पति मनोहर के साथ दिल्ली जाने के लिए कोडरमा स्टेशन पहुंचीं।

लालवा देवी ने बताया कि वह 17 अक्टूबर को अपनी मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर दिल्ली आई थीं। उनकी बेटी पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी आगे रहती थी और हमेशा बेहतर प्रदर्शन करती थी। उससे परिवार को काफी उम्मीदें थीं। घटना वाले दिन भी वह खुशी-खुशी स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल में उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं था।

उन्होंने बताया कि उन्हें करीब 12 बजे दिन में स्कूल बुलाया गया था। इसके बाद उन्होंने अपने अन्य स्वजनों को स्कूल भेजा, लेकिन उन्हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया। प्रधानाचार्य को सूचना देने के बाद काफी देर से उन्हें बेटी की झुलसी हुई हालत के बारे में पता चला।

लालवा देवी ने सवाल उठाया कि आखिर स्कूल परिसर में पेट्रोल कहां से आया? उन्होंने घटना को लेकर गंभीर साजिश की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद स्कूल की तीन छात्राओं के गायब होने की जानकारी सामने आई है। उनका कहना है कि इन सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए, ताकि बेटी की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली: कृष्णा नगर के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग क्यों लगाई? बर्थडे से एक दिन पहले हुई घटना से हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।