Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में CO करेंगे दवा दुकानों की जांच, एक्सपायर्ड दवा मिलने पर होगी कार्रवाई

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:22 PM (GMT+05:30)

    कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में नारकोटिक्स नियंत्रण पर जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें सभी दवा दुकानों की सघन जांच, अनिवार्य ऑनलाइन निबंधन और एक्स ...और पढ़ें

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक। (जागरण)

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक। (जागरण)

    HighLights

    1. दवा दुकानों की सघन जांच, ऑनलाइन निबंधन अनिवार्य।

    2. अवैध शराब बिक्री पर रोक, नियमित छापेमारी के निर्देश।

    3. विद्यालयों के पास मादक पदार्थ बिक्री पर विशेष अभियान।

    संवाद सहयोगी, कोडरमा। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कंट्रोल से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में मादक पदार्थों के नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने औषधि निरीक्षक को जिले के सभी दवा दुकानों की सघन जांच करने तथा सभी औषधि विक्रय संस्थानों का अनिवार्य ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करने को कहा।

    सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में दवा दुकानों की नियमित जांच कर रजिस्ट्रेशन, दवाओं के स्टॉक और एक्सपायरी की स्थिति की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

    कोटपा अधिनियम के तहत अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच करने को कहा गया। उपायुक्त ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग को नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।

    मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक

    विद्यालयों के 100 मीटर दायरे में मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी सरकारी व निजी संस्थानों में तंबाकू मुक्त साइनेज लगाना अनिवार्य किया गया।

    उपायुक्त ने ड्रग्स हॉटस्पाट चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई तथा मादक पदार्थ नियंत्रण के लिए समग्र रोडमैप तैयार करने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में एसपी अनुदीप सिंह, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, एसडीपीओ अनिल कुमार, डीएसपी, प्रभारी सामान्य शाखा प्रिंस गोडविन कुजूर सहित सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।