Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: पुलिस पर पथराव मामले में कार्रवाई तेज, कई नामजद... 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 07:47 PM (IST)

    चंदवारा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर बने मदनगुंडी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को सड़क जाम करने के बाद उग्र भीड़ द्वारा पुलिस पर पथ ...और पढ़ें

    पुलिस पर पथराव मामले में कई नामजद और 200 पर एफआईआर दर्ज
    पुलिस पर पथराव मामले में कई नामजद और 200 पर एफआईआर दर्ज

    संवाद सूत्र, चंदवारा (कोडरमा)। चंदवारा थानाक्षेत्र के रांची पटना मुख्य मार्ग मदनगुंडी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सड़क जाम के बाद उग्र भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव एवं पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है।

    मामले में कई नामजद समेत करीब दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ चंदवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि बुधवार शाम यहां एक कार व टेंपो की टक्कर में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए थे। इलाज के दौरान फुलांगी सिंह की मौत हो गई थी।

    आक्रोशित ग्रामिणों ने शव रखकर रांची-पटना मुख्य मार्ग किया

    इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को रांची-पटना मुख्य मार्ग जामूखांडी पर शव रखकर जाम किया था। 6 घंटे तक जाम में राहगीरों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम खाली कराने पहुंचे प्रशासन के लोगों पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी हल्की लाठी चार्ज की।

    घटना में अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना में कई पुलिसकर्मी व राहगीरों का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। शुक्रवार को चंदवारा थाना में सीओ अशोक कुमार भारती ने आवेदन देकर कई लोगो पर नामजद तथा लगभग दो सौ अज्ञात लोगो के विरुद मामला दर्ज कराया है।

    खबरें और भी

    सीओ अशोक कुमार ने ये कहा

    सीओ अशोक कुमार भारती ने बताया कि इस मामले मे कई नामजद तथा लगभग दो सौ अज्ञात लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। वहीं प्रशासन ने शव को उनके स्वजनों को सौंपकर अंचलाधिकारी व प्रशासन की देखरेख में दाह-संस्कार किया गया।

    झड़प के बाद प्रशासन की सख्ती से पहले तो एक लेन से परिचालन शुरू किया गया और देर रात दोनों लेन में परिचालन सामान्य हो गया। एसडीओ रिया सिंह और एसडीपीओ जीतवाहन उरांव घटनास्थल पहुंचे और लोगों से शांति बरतने की अपील करते हुए देर रात तक प्रभावित क्षेत्र में कैंप करते रहे। पूरी रात यह इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

    निमार्ण कंपनी पर लगा रहे थे लापरवाही का आरोप

    ऑटो और कार के बीच सीधी टक्कर में मृतक और सभी घायल एक ही परिवार के थे। स्वजनों के अलावे आक्रोशित लोग सड़क जाम कर धरने पर बैठे थे और मुआवजा की मांग कर रहे थे।

    सड़क दुर्घटना में मृत फुलांगी सिंह के पूत्र संदीप कुमार सिंह ने घटना के बाबत चंदवारा थाने में आवेदन देते हुए फोरलेन निर्माण एजेंसी आरकेएस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। थाने में आवेदन देने के बाद कुछ स्वजन और जामुखाड़ी के आक्रोशित लोग सड़क जाम कर मुआवजा की मांग कर रहे थे।

    लोगों ने लगाया ये आरोप

    लोगों को आरोप है कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही की सजा पीड़ित के स्वजनों को मिली। पीड़ित परिवार को कुछ मुआवजा दिलाने के बजाए प्रशासन ने उनपर लाठियां बरसाई और अब कुछ नामजद लोगों के अलावे सैकड़ों लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कर दी है।

    गिरफ्तारी के डर से पूरा गांव हुआ खाली

    इधर, प्रशासन द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद जामुखाड़ी में पूरा गांव खाली हो गया है। लोग अपना घर-द्वारा छोड़ भाग गए है। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। जो लोग आसपास नजर भी आ रहे हैं, वे कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

    मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक व्यक्ति लक्ष्मण सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। पुलिस लगातार घटना में संलिप्त लोगों की पहचान करने में जुटी है।