Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शर्मनाक! कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 08:16 PM (IST)

    कोडरमा में हुए एक सड़क हादसे के बाद मानवीयता शर्मसार हुई। दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने के बजाय, सड़क पर बिखरी दाल को लूटने की होड़ मच गई। Jharkhan ...और पढ़ें

    कोडरमा में दो टूकों की आमने-सामने टक्कर। (तस्वीर: जागरण)

    कोडरमा में दो टूकों की आमने-सामने टक्कर। (तस्वीर: जागरण)

    HighLights

    1. हादसे के बाद मदद के बजाय लूटपाट हुई।

    2. सड़क पर बिखरी दाल पर लोग टूट पड़े।

    3. कोडरमा में मानवीय संवेदनाओं पर सवाल उठे।

    जागरण संवाददाता, कोडरमा। कोडरमा घाटी के मेघातरी काली मंडा के समीप मंगलवारकी सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए।

    हादसा इतना जोरदार था कि एक ट्रक में लदी दाल सड़क पर बिखर गई और पूरी सड़क दाल से पट गई। राहत की बात यह रही कि दोनों ट्रकों के चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।

    उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस एवं कुछ स्थानीय भले लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    इसी बीच आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और सड़क पर बिखरी दाल को लूटने में जुट गए। देखते ही देखते कुछ ही देर में 70 प्रतिशत दाल लोग अपने साथ ले गए।

    यह नजारा वहां मौजूद लोगों के लिए हैरान करने वाला था, जहां मदद की बजाय लूट की प्रवृत्ति साफ नजर आई।

    बताया जा रहा है कि दाल लदा ट्रक कोडरमा से बिहार की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक बिहार से झारखंड की ओर खाली लौट रहा था।

    दुर्घटना झारखंड सीमा में, बिहार-झारखंड बॉर्डर से कुछ दूरी पर हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

    पुलिस ने शेष बची दाल को सुरक्षित कराया और भीड़ को वहां से हटाया। साथ ही दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, ताकि यातायात सामान्य हो सके।