Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में सुरक्षाकर्मी पर पत्नी की हत्या का आरोप, शव लेकर नेपाल लौटते वक्त गिरफ्तार

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 09:15 PM (IST)

    कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी शव को एंबुलेंस में लेकर बच्चों के साथ नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था, तभी ...और पढ़ें

    गिरफ्तार आरोपी, उसकी मां और बच्चा। फोटो जागरण

    गिरफ्तार आरोपी, उसकी मां और बच्चा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. कोडरमा में घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप।

    2. पति ने पत्नी की हत्या कर शव छिपाने का प्रयास।

    3. नेपाल भागते समय आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

    संवाद सहयोगी, कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के भंडरवा स्थित मिटको कॉलोनी में शनिवार शाम घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्थर व्यवसायी एवं एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता महावीर यादव के आवास परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर में रह रहे उनके कर्मचारी एवं कथित रूप से निजी सुरक्षाकर्मी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

    हत्या के संबंध में दो अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही है। स्थानीय लोगों में कुछ इस गोली मारकर हत्या बता रहे हैं, तो कोई निर्मम तरीके से मारपीट कर हत्या की बात कर रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    विवाद ने लिया हत्या का रूप

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्नी पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रेशमा गजमाई (35) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी सुनील गजमाई नेपाल के मोरंग जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

    दोनों महावीर यादव के तिलैया स्थित मिटको कॉलोनी आवास के स्टाफ क्वार्टर में रहकर मकान की देखभाल करते थे। घटना के बाद आरोपी पत्नी के शव को एंबुलेंस में रखकर अपने बच्चों के साथ नेपाल भागने की फिराक में था।

    खबरें और भी

    इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने झुमरीतिलैया स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के समीप उसे पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है तथा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    पति ने बताई कुएं में गिरने की कहानी

    शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या के आरोप से इनकार किया। उसका कहना है कि वह सुबह घर से बाहर गया हुआ था। लौटने पर उसकी पत्नी मृत मिली। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी अत्यधिक शराब के नशे में कुआं के पास गिर गई थी, जिससे उसका सर फट गया और मौत हो गई।

    हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हत्या में प्रयुक्त हथियार की भी तलाश की जा रही है।

    इधर, व्यवसायी महावीर यादव ने बताया कि नेपाली परिवार के उक्त लोग उनके यहां कुछ महीनो से कम कर रहे थे। ये लोग उनकी गौशाला में गायों की देखभाल करते थे और काफी शराब पीते थे।

    यह भी पढ़ें- बिहार के गांव-गांव से निकलेंगे खिलाड़ी, सरकार दे रही खेल क्लबों से जुड़ने का मौका; ऑनलाइन करें अप्लाई