Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा नगर निकाय चुनाव LIVE: मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान जारी

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 08:49 AM (IST)

    कोडरमा जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार को मतदान शुरू हुआ। झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत में सुबह से ही मतदाताओ ...और पढ़ें

    वोट डालने पहुंची मुस्लिम महिलाएं। फोटो जागरण

    वोट डालने पहुंची मुस्लिम महिलाएं। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कोडरमा। नगर की सरकार के गठन की कवायद बुधवार को शुरू हो गई। जिले के 114 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।

    सुबह से ही शहरी मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मताधिकार का प्रयोग किया। आज जिले के तीनों निकाय झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत के लिए मतदान हो रहा है।

    अध्यक्ष पद के लिए कुल 36 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 57 वार्डों में 263 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया।

    WhatsApp Image 2026-02-23 at 8.42.53 AM

    झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के श्रम कल्याण परिसर स्थित वार्ड नंबर सात के तीन मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी।

    युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी वर्ग के मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने पहुंचे। मतदान के बाद लोगों ने उंगली पर लगे अमिट स्याही का निशान दिखाकर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था जताई।

    महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रमजान का पाक महीना होने के बावजूद वे घर के कामकाज को पीछे छोड़कर सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचीं।

    WhatsApp Image 2026-02-23 at 8.42.54 AM

    महिलाओं ने कहा कि वे ऐसे प्रतिनिधि का चयन करना चाहती हैं, जो शहर के विकास को प्राथमिकता दे और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए।

    शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है।

    यह भी पढ़ें- Nagar Nigam Voting Live: झारखंड में नगर सरकार के लिए वोटिंग शुरू, पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार

    यह भी पढ़ें- पप्पू यादव और निशिकांत दुबे के बीच जुबानी जंग: अदाणी की देवघर यात्रा से BJP जॉइनिंग की अफवाहों तक वार-पलटवार