विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गापूजा और छठ पर्व पर कोडरमा होकर चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, वंदे भारत पटना तक विस्तार की मांग

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:57 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 30 Sep 2026 12:09 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के लिए कोडरमा होकर कोलकाता-आलमनगर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय ...और पढ़ें

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों को होगी सुविधा।

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों को होगी सुविधा।

HighLights

  1. कोडरमा होकर कोलकाता-आलमनगर पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी।

  2. वंदे भारत एक्सप्रेस को पटना तक बढ़ाने की मांग की गई।

  3. पर्व के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोडरमा होकर एक और पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व रेलवे की ओर से कोलकाता-आलमनगर के बीच 03107/03108 पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

दोनों दिशाओं में ट्रेन के सात-सात फेरे निर्धारित किए गए हैं। 03107 कोलकाता-आलमनगर पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। अक्टूबर में 15, 22 और 29 तथा नवंबर में 5, 12, 19 और 26 तारीख को इसका परिचालन होगा।

वहीं 03108 आलमनगर-कोलकाता पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को चलेगी। अक्टूबर में 17, 24 और 31 तथा नवंबर में 7, 14, 21 और 28 तारीख को ट्रेन चलेगी। कोडरमा जंक्शन पर 03107 सुबह 7:43 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी।

वापसी में 03108 दोपहर 1:23 बजे कोडरमा पहुंचेगी और 1:25 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, गया समेत प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी। इससे पर्व के दौरान कोडरमा के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

वंदे भारत का पटना तक विस्तार करने की मांग

पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्रीय रेलवे सलाहकार समिति सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने ईसीआर के नए महाप्रबंधक डिंपी गर्ग से मुलाकात की। उन्होंने मांगपत्र सौंप कर हावड़ा से कोडरमा के रास्ते होकर गया के बीच चलने वाली वंदे भारत का पटना तक विस्तार करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इससे रेलवे की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही रेल यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। हजारीबाग रोड स्टेशन का नाम बदल कर सरिया स्टेशन करने, धनबाद, कोडरमा, गोमो, आदि स्टेशनों में साफ-सफाई की तथा धनबाद से बेंगलुरु, पुणे और नई दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।