Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर! अब e-KYC के साथ जमा करना होगा जाति प्रमाण पत्र

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:40 AM (IST)

    चंदवारा के राशन कार्डधारकों को अब ई-केवाईसी के साथ परिवार के किसी एक सदस्य का जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा। यह प्रक्रिया लाभार्थियों का विवरण अपडेट ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. राशन कार्डधारकों को जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

    2. अपात्र पाए जाने पर राशन कार्ड रद्द और जुर्माना लगेगा।

    संवाद सूत्र, चंदवारा (कोडरमा)। प्रखंड के सभी राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। अब राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवाईसी (e-KYC) करने के साथ-साथ कार्ड में शामिल किसी एक सदस्य के जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति संबंधित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार के पास जमा करनी होगी।

    प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) महेश साव ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि राशन कार्डधारियों का रिकॉर्ड अद्यतन और पारदर्शी बनाया जा सके।

    उन्होंने बताया कि सभी लाभुकों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, जिससे पात्र लाभार्थियों का सही विवरण विभाग के पास उपलब्ध रहे और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इसके साथ ही राशन कार्डधारियों से आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने की भी अपील की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

    बीएसओ महेश साव ने अपात्र राशन कार्डधारियों से भी स्वयं आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की पात्रता समाप्त हो चुकी है या जो निर्धारित मानकों पर खड़े नहीं उतरते हैं, वे संबंधित पीडीएस दुकानदार अथवा प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आवेदन देकर अपना नाम राशन कार्ड सूची से हटवा लें। इससे भविष्य में किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सकेगा।

    उन्होंने स्पष्ट किया है कि विभाग की ओर से समय-समय पर राशन कार्डों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच के दौरान यदि कोई लाभुक अपात्र पाया जाता है तो उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

    इतना ही नहीं, नियमों के तहत उसके द्वारा अब तक उठाए गए खाद्यान्न की वसूली की जाएगी और निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसीलिए सभी राशन कार्डधारियों से समय रहते आवश्यक दस्तावेज जमा कराने और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

    खबरें और भी