विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Koderma News: रक्षाबंधन पर बहन से मिलकर लौट रहा था भाई, सड़क हादसे में छीन ली जिंदगी

Published: Fri, 28 Aug 2026 09:15 PM (IST)

सतगावां थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के बाद बहन के घर से लौट रहे एक युवक सनोज रविदास की सड़क हादसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रक्षाबंधन के बाद बहन के घर से लौट रहा था युवक।

  2. सतगावां में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई।

  3. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा)। रक्षाबंधन पर बहन के घर खुशियां बांटकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के ढाब के समीप हुई।

मृतक की पहचान बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचरूखी निवासी सनोज रविदास (30), पिता अर्जुन दास के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सनोज रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन के घर सतगावां थाना क्षेत्र के शिवपुर आया था। शुक्रवार की शाम वह मोटरसाइकिल से अपने घर पचरूखी लौट रहा था।

इसी दौरान ढाब के समीप उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी। हादसे की खबर से स्वजनों में कोहराम मच गया।