कोडरमा के सतगावां में शिक्षा के रास्ते पर जलजमाव, गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र-छात्राएं
सतगावां के बासोडीह स्थित टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के मुख्य मार्ग पर नाली के गंदे पानी का जमाव छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गय ...और पढ़ें

बासोडीह स्कूल मार्ग पर नाली के गंदे पानी का जमाव।
संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड के टेन प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय बासोडीह तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क पर नाली के गंदे पानी का लगातार जलजमाव से छात्रों, शिक्षकों और गामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है।
वर्षों से बनी यह समस्या अब बरसात के मौसम में और भी गंभीर हो गई है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक बसंत कुमार ने बताया की कई वर्षों से स्कूल के मुख्य प्रवेश मार्ग पर नाली का गंदा पानी जमा रहता है। इस कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावाकों को पानी के बीच से होकर विद्यालय तक पहुंचना पड़ता है।
उन्होंने कहा की विद्यालय में करीब दो हजार से अधिक छात्र-छात्रएं अध्ययनरत है और सभी को इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है। गंदे पानी से होकर गुजारने के कारण बच्चों को संक्रमण और दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।
समस्याएं इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इसी स्थान के समीप प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगता है। बाजार के दिन लोगों की भीड़ बढ़ने से सड़क पर आवागमन और अधिक प्रभावित हो जाता है।
बरसात के दौरान जलजमाव बढ़ जाने से राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस समस्या से संबंधित शिकायत कई बर संबंधित विभाग और वरीय अधिकारियों के समक्ष रखी गई, लेकिन अभी तक स्थायी समाधन नहीं हो सका हैं।
खबरें और भी
इससे विद्यालय की नियमित गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं और बच्चों को प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में स्कूल पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों, अभिभावक, छात्र छात्राएं, शिक्षक ने जिला प्रशासन से इस समस्या को समाधान करने की मांग की है ताकि छात्रों को विद्यालय आने जाने में परेशानी ना हो।