Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी आग, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 08:00 AM (IST)

    कोडरमा स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे पार्किंग में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। वार्ड पार्षद मनीष चौधरी और फायर ब्रिगेड की तत्परता से डेढ़ घंट ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कोडरमा स्टेशन पार्किंग में देर रात लगी आग।

    2. वार्ड पार्षद मनीष चौधरी ने दी तत्काल सूचना।

    3. फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में आग बुझाई।

    जागरण संवाददाता, कोडरमा। कोडरमा स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के अधिकृत पार्किंग में गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई।

    घटना के समय पार्किंग में लोगों की आवाजाही बेहद कम थी, जिससे जनहानि का खतरा तो टल गया, लेकिन आग तेजी से फैलती तो लाखों रुपये के रेलवे के केबल, बसों और कारों को भारी नुकसान हो सकता था।

    koderma fire news

    आग बुझाने का प्रयास करते कर्मी।

    आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद मनीष चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड और स्टेशन प्रबंधन को सूचना दी।

    फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि, आग लगातार विकराल रूप ले रही थी और स्थिति पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा था।

    डेढ़ घंटे में आग पर पाया गया काबू

    इस दौरान फायर स्ट्रिंगर की मदद से आग को फैलने से रोका गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

    koderma fire news

    लगी भयंकर आग।

    रात का समय होने के कारण सड़कों पर भीड़ कम थी, जिससे शहर के व्यस्त इलाके में स्थित स्टेशन तक दमकल की गाड़ी आसानी से पहुंच सकी।

    वार्ड पार्षद मनीष चौधरी ने बताया कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी।
    वहीं, स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार ने भी माना कि समय पर आग पर काबू पा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर जंक्शन पर फिर लगी आग, वेटिंग रूम में बैठे यात्रियों में मची अफरातफरी