Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में टीबी स्क्रीनिंग ने बढ़ाई चिंता, 8 हजार लोगों की हुई जांच, 349 में मिले लक्षण

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 10:40 AM (IST)

    कोडरमा में यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय अभियान की समीक्षा की गई, जिसमें 8025 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग हुई। इनमें से 349 व्यक्तियों में ...और पढ़ें

    कोडरमा में 8025 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग हुई। जागरण

    कोडरमा में 8025 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग हुई। जागरण

    HighLights

    1. कोडरमा में 8025 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग हुई।

    2. 349 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए एकत्र।

    संवाददाता जागरण, कोडरमा। यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला यक्ष्मा केन्द्र में 100 दिवसीय अभियान को लेकर समीक्षा बैठक डॉ. रमन कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

    बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा 100 दिवसीय अभियान की समीक्षा करते हुए बताया गया कि विगत 24 मार्च से 01 जुलाई तक यक्ष्मा के उच्च जोखिम वाले गांव के नजदीकी क्षेत्र में 149 आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें यक्ष्मा के उच्च जोखिम वाले 174 गांवों में 8025 व्यक्तियों का एक्स-रे मशीन से टीबी स्क्रीनिंग किया गया।

    इसमें लगभग 349 व्यक्तियों को यक्ष्मा का संदिग्ध मरीज के रूप में चिन्हित कर सैम्पल कलेक्शन कर बलगम जांच कराया जा रहा है। डॉ. रमन के द्वारा बताया गया कि अगले चरण में यक्ष्मा के उच्च जोखिम वाले गांव के पूर्ण जनसंख्या एवं कोंगरेट समूह वाले स्थलों का चयन कर वहॉ रह रहे जनसंख्या का एक्स-रे की मदद से टीबी स्क्रीनिंग किया जाएगा।

    एसडीपीएस एवं एसटीएस को निदेश दिया गया कि यक्ष्मा के नये एवं पूर्व से दवा खा रहे सभी मरीजों का डिफरेंसियेट टीबी केयर के अंतर्गत यक्ष्मा के अलावा अन्य जांच (ब्लड शुगर, रक्तचाप, डब्लूबीसी, एचआईवी, बिलूरिबिन इत्यादि) कराते हुए निक्षय एप में प्रविष्टि किया जाय, जिससे मरीज की यक्ष्मा के आलावा अन्य गंभीर बिमारी का पता लगाया जा सके।

    साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि यक्ष्मा मरीजों के संपर्क वाले व्यक्तियों का पता लगाकर उनका स्क्रीनिंग किया जाय एवं यक्ष्मा बिमारी से बचाव हेतु टीपीटी उपचार के तहत आइसोनियाजाइड या 3एचपी की औषधि उपलब्ध कराई जाय।

    सभी एसटीएस एवं एसटीएलएस को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पी.आर.आई सदस्यों से संपर्क कर निक्षय मित्र अभियान में जोड़कर यक्ष्मा मरीजों को गोद लेने हेतु जागरूक किया जाय, जिससे यक्ष्मा मरीजों को ईलाज अवधि तक प्रोटीनयुक्त आहार मिल सके। वर्तमान में अभी सीएसआर मद से कुल 162 मरीजों को प्रोटीनयुक्त आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।

    खबरें और भी

    उक्त बैठक में संजय वर्मा, अखिलेश कुमार, अनु पाण्डेय, आदित्य कुमार, दिपेश कुमार, प्रकाश कुमार रवि, सुनीता कुमारी, सालिक जफर, वन्दना सिंह, सुरेश प्रसाद, अशोक कुमार, जितू कुमार, धीरेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, प्रतिभा नारायण, सुनीता कुमारी, विकास कुमार, अजय कुमार, आशीष पाण्डेय, अनिल कुजूर, प्रवीण रवानी आदि ने भाग लिया।