Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIR के तहत कोडरमा में मतदाता सूची सत्यापन पूरा, 12 हजार से अधिक वोटरों के नाम हटने की संभावना

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 10:14 AM (IST)

    कोडरमा में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 12 हजार से अधिक वोटरों के नाम हटाए जाएंगे। 5 अगस्त को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित होगी, जिसके बाद आपत्तिया ...और पढ़ें

    कोडरमा में 12 हजार से अधिक वोटर सूची से बाहर होंगे।

    कोडरमा में 12 हजार से अधिक वोटर सूची से बाहर होंगे।

    HighLights

    1. कोडरमा में 12 हजार से अधिक वोटर सूची से बाहर होंगे।

    2. 5 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

    संवाद सहयोगी, कोडरमा। कोडरमा में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची से वोटरों का मिलान कर सत्यापन का काम 29 जुलाई की निर्धारित समय से पहले हो गया है।

    जिले में शुद्ध, पारदर्शी व त्रुटिरहित वोटर लिस्ट बनाने के उद्देश्य से तेजी से कार्यों का निपटारा किया गया। इसमें वैसे वोटरों के नाम हटेंगे जिनका या जिनके माता-पिता का नाम पिछले एसआईआर (वर्ष 2002 या 2003) की मतदाता सूची में नहीं पाए गए हैं।

    इस अभियान में कोडरमा में शतप्रतिशत वोटरों का फार्म का डिजिटाइजेशन कर लिया गया है। अब तक 398462 वोटरों को गणना प्रपत्र वितरित कर डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया है। ऐसा करने में कोडरमा राज्य में चाईबासा के बाद सबसे आगे है।

    इधर,एसआईआर की तैयारी कोडरमा में पिछले कुछ माह से की जा रही थी। लिहाजा जिला को अपेक्षित सफलता मिली है। कोडरमा विधानसभा में वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के अनुसार, कुल 410216 वोटर थे, जिसमें मृत वोटर, दोहरे नाम वाले वोटर, अलग राज्य वाले वोटरों को सूची से हटाया गया। इधर, उपनिर्वाचन पदाधिकारी विजय सोनी के अनुसार कोडरमा में एसआईआर के काम तेजी से और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।

    एसआईआर के तहत वोटरों की स्थिति

    प्रखंड कुल वोटर डिजिटाइजेशन
    सतगांवां 59410 59410
    झुमरीतिलैया 69629 69626
    कोडरमा नप 20857 20857
    कोडरमा प्रखंड 74844 74818
    डोमचांच नप 19836 19836
    डोमचांच 76900 76900
    मरकच्चो 77689 77301
    कुल 398462 398439

    हटाए जाएंगे लगभग 13 हजार वोटरों का नाम

    कोडरमा में विस में करीब 13 हजार ऐसे वोटरों को चिह्नित किये गए है, जिसका दो-दो जगह वोटर लिस्ट में नाम अंकित है। इनमें 2200 ऐसे वोटर मिले है जिनके नाम कोडरमा विधानसभा में एक ही बूथ में दो जगह है। जबकि 2700 ऐसे वोटरों की पहचान की गई है, जिनके एक ही विधानसभा में अलग-अलग बूथों में नाम है।

    वहीं 5700 वोटरों ऐसे है जिनके नाम राज्य के अन्य विधानसभा में भी है। बीएलओ द्वारा कोडरमा विस में करीब 3 हजार मृतक वोटरों के नाम भी चिह्नित किए गए हैं, जिसे हटाने की कार्रवाई की जा रही है। माना जा रहा है कि कोडरमा विधानसभा से करीब 12 हजार ऐसे वोटरों के नाम हटाए जाएंगे।

    खबरें और भी

    इस तरह है एसआईआर कार्यक्रम

    • 29 जुलाई : बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन।
    • 29 जुलाई तक : मतदान केंद्रों का पुर्नगठन।
    • 5 अगस्त : ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन।
    • 5 अगस्त से 4 सितंबर : दावा एवं आपत्ति।
    • 3 अक्टूबर तक : दावा आपत्ति का निष्पादन।
    • 7 अक्टूबर : अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।


    अगस्त के बाद आपत्ति दर्ज करा सकेंगे मतदाता

    विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन पांच अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद जिन मतदाताओं के द्वारा किसी तरह का शिकायत या आपत्ति होगा वे 5 अगस्त से लेकर 3 अक्टूबर तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दिया जाएगा।