Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 2,415 लीटर स्पिरिट बरामद; चालक गिरफ्तार

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 10:01 AM (IST)

    उत्पाद विभाग ने गोविंदपुर में एक पिकअप वाहन से 2,415 लीटर स्पिरिट जब्त की और चालक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें स ...और पढ़ें

    गोविंदपुर में 2,415 लीटर स्पिरिट जब्त की गई। जागरण

    गोविंदपुर में 2,415 लीटर स्पिरिट जब्त की गई। जागरण

    HighLights

    1. गोविंदपुर में 2,415 लीटर स्पिरिट जब्त की गई।

    2. उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर पिकअप चालक को पकड़ा।

    संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा)। सतगावां से सटे गोविंदपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 69 गैलन (करीब 2,415 लीटर) स्पिरिट बरामद किया है।

    इस दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के सतगावां के रास्ते से तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वाहन को उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर रोककर तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान उत्पाद निरीक्षक विजय कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद में जांच में पाया गया कि पिकअप के ऊपरी हिस्से में गाय का चारा बोरियों में भरकर रखा गया था। जब चारे को हटाया गया तो उसके नीचे छिपाकर रखे गए 69 गैलन स्पिरिट बरामद हुए।

    उत्पाद निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने वाहन को रोककर जांच की। पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने अपना नाम रवि कुमार बताया, जो झारखंड के बोकारो जिले का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पिरिट की खेप सतगावां के रास्ते गोविंदपुर होते हुए फोरलेन तक पहुंचाई जा रही थी।

    उत्पाद विभाग ने स्पिरिट, पिकअप वाहन तथा चालक को जब्त कर लिया है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्पिरिट की खेप के स्रोत और गंतव्य का भी पता लगाया जा रहा है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी से कोलकाता के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, कोडरमा समेत झारखंड के इन स्टेशनों में ठहराव 

    यह भी पढ़ें- सावन में बाबा धाम जाने वालों के लिए बड़ी राहत! रविवार को भी कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी