Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेताजी एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनों से छिनेगा सुपरफास्ट का दर्जा, यात्रियों को किराए में मिलेगी राहत

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 07:43 PM (IST)

    नेताजी एक्सप्रेस (पूर्व कालका मेल) से सुपरफास्ट का दर्जा हटा लिया गया है, जिससे यह अब एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलेगी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों ...और पढ़ें

    नेताजी एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनों से छिनेगा सुपरफास्ट का दर्जा

    नेताजी एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनों से छिनेगा सुपरफास्ट का दर्जा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। नई दिल्ली-हावड़ा ग्रेड कोड सेक्शन के धनबाद-कोडरमा-गया जंक्शन होकर चलने वाली ऐतिहासिक ट्रेन कालका मेल का नाम बदलने के बाद अब इस ट्रेन से सुपरफास्ट का दर्जा भी छिन जाएगा।

    रेलवे ने नेताजी एक्सप्रेस समेत 5 जोड़ी ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाकर उन्हें एक्सप्रेस के रूप में चलाने का आदेश जारी किया है।

    सुपरफास्ट का दर्जा हटते ही ट्रेन का नंबर भी बदल जाएगा। हावड़ा से 13 अप्रैल और कालका से 15 अप्रैल से नेताजी एक्सप्रेस सुपरफास्ट के बदले एक्सप्रेस बनकर चलेगी।

    नेताजी एक्सप्रेस समेत सभी 5 जोड़ी ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटते ही किराए में कमी आएगी। जनरल, स्लीपर से एसी तक रेलवे सुपरफास्ट का अतिरिक्त किराया वसूलती है। इस अतिरिक्त शुल्क से यात्रियों की जेब को राहत मिलेगी।

    क्रम ट्रेन का नाम पुराना नंबर नया नंबर
    1 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 12311 13051
    2 कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस 12312 13052
    3 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 12327 13035
    4 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 12328 13036
    5 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 12369 13037
    6 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 12370 13038
    7 हावड़ा-जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस 12331 13041
    8 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस 12332 13042
    9 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस 12333 13047

    नेताजी से जुड़ी है कालका मेल की यादें:

    नेताजी एक्सप्रेस के रूप में चल रही कालका मेल से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यादें जुड़ी हैं। 18 जनवरी 1941 को गोमो से इसी ट्रेन पर नेताजी सवार हुए थे। तब यह ट्रेन पेशावर मेल के रूप में चलती थी।

    बाद में इस ट्रेन का नामकरण कालका मेल के रूप में किया गया। नेताजी जयंती के सवा सौ साल पूरे होने के मौके पर कालका मेल का नाम नेताजी एक्सप्रेस दिया गया।