Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सतगावां में दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल, एक कोडरमा रेफर

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 05:35 PM (GMT+05:30)

    सतगावां थाना क्षेत्र के ढाब के पास मंगलवार को हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में धीरज कुमार और राजा राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अ ...और पढ़ें

    सतगावां में दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर।

    सतगावां में दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर।

    HighLights

    1. सतगावां में मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल।

    2. धीरज कुमार को गंभीर चोटें, कोडरमा रेफर किया गया।

    संवाद सूत्र, सतगावां। सतगावां थाना क्षेत्र के ढाब के समीप मंगलवार को एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के दुवारी कटैया के निवासी धीरज कुमार (19 वर्ष) और राजा राजवंशी (12 वर्ष) अपाची मोटरसाइकिल से सतगावां थाना क्षेत्र के विशनीडीह अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

    इसी दौरान, बासोडीह की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य अपाची मोटरसाइकिल के साथ उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में धीरज कुमार और राजा राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क किनारे गिर पड़े।

    घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद धीरज कुमार को कोडरमा रेफर किया गया। दूसरी मोटरसाइकिल का चालक टक्कर के बाद फरार हो गया। सतगावां पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में लेकर थाना लाने की तैयारी की है।