'ट्रेड फ्लॉक मैगजीन' के कवर पेज पर छाए कोडरमा के विवेक झाझंरी, देश के टॉप-10 COO में हुए शामिल
झुमरीतिलैया निवासी विवेक झाझंरी को ट्रेड फ्लॉक पत्रिका ने देश के 10 सर्वश्रेष्ठ चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) में शामिल किया ...और पढ़ें

विवेक झाझंरी देश के 10 सर्वश्रेष्ठ सीओओ में शामिल। जागरण
HighLights
विवेक झाझंरी देश के 10 सर्वश्रेष्ठ सीओओ में शामिल।
ट्रेड फ्लॉक पत्रिका ने प्रथम पृष्ठ पर तस्वीर छापी।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। झुमरीतिलैया निवासी विवेक झाझंरी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्हें देश के 10 सर्वश्रेष्ठ चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) में शामिल किया गया है।
विवेक, प्रसिद्ध व्यवसायी सुरेश झाझंरी के पुत्र हैं, और उनकी इस उपलब्धि से झुमरीतिलैया और कोडरमा जिले में खुशी का माहौल है। विवेक झाझंरी वर्तमान में बेंगलुरु स्थित आईटी एवं सॉफ्टवेयर कंपनी ओमनीशा में उच्च पद पर कार्यरत हैं।
यह कंपनी बिजनेस-टू-बिजनेस मॉडल पर काम करती है और विभिन्न कॉरपोरेट कंपनियों, सरकारी विभागों, हेल्थकेयर संस्थानों और वित्तीय संस्थानों के साथ सहयोग करती है। विवेक के योगदान, कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और समर्पण को कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण माना गया है।
ट्रेड फ्लॉक, जो वित्तीय बाजार, आयात-निर्यात और वैश्विक उद्योगों में हो रहे बदलावों पर रिपोर्ट प्रकाशित करती है, ने विवेक को देश के 10 सर्वश्रेष्ठ सीओओ की सूची में स्थान दिया है। पत्रिका के प्रथम पृष्ठ पर उनकी तस्वीर प्रकाशित की गई है, जो उनकी उपलब्धि को दर्शाती है।
उनकी इस उपलब्धि पर झुमरीतिलैया में माता-पिता, परिजनों और जैन समाज के लोगों ने खुशी जताई। लोगों ने कहा कि छोटे शहर से निकलकर देश के शीर्ष 10 सीओओ में स्थान बनाना कोडरमा जिले और झारखंड के लिए गर्व की बात है। विवेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा झुमरीतिलैया से प्राप्त की और बाद में अजमेर स्थित मेयो कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता के बल पर विवेक ने
कॉरपोरेट जगत में एक अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने अपनी कंपनी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने भी विवेक को बधाई दी और कहा कि कोडरमा जिले के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विवेक झाझंरी की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।