लातेहार के यात्रियों को मिलेगा लाभ, टोरी स्टेशन पर रुकेगी धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
टोरी रेलवे स्टेशन पर अब धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (13379/13380) का ठहराव शुरू हो गया है। यह सुविधा यात्रियों की बेहतर आवागमन और सुविधा के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार)। बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड स्थित टोरी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13379/13380 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के ठहराव की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आशुतोष कुमार एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे।
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 13379 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को रात 11 बजे धनबाद से रवाना होकर मंगलवार की अहले सुबह 3ः31 बजे टोरी स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद गाड़ी 3ः33 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बुधवार को दोपहर 1ः40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 13380 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-धनबाद एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को शाम 4ः55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होकर शुक्रवार की रात 12ः42 बजे टोरी स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 12ः44 बजे आगे के लिए रवाना होगी तथा सुबह आठ बजे धनबाद पहुंचेगी।
टोरी के टीआई संजय कुमार एवं स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा और बेहतर आवागमन को ध्यान में रखते हुए टोरी स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।