एस्सार प्लांट के कर्मचारियों के लौटंगे 'अच्छे दिन', सांसद कालीचरण के आश्वासन से जगी उम्मीद
चंदवा के एस्सार प्लांट के पूर्व कर्मचारियों को सांसद कालीचरण सिंह के आश्वासन से उम्मीद मिली है। ओडिशा एलाय स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लांट अधिग्र ...और पढ़ें

पूर्व में कार्यरत कर्मियों ने सासंद के साथ संवाद किया। फोटो जागरण
HighLights
सांसद कालीचरण सिंह ने एस्सार कर्मियों को समाधान का भरोसा दिया।
ओडिशा एलाय स्टील ने बिना सूचना कर्मियों को नौकरी से निकाला।
कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और नौकरी बहाली की मांग की।
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार)। प्रखंड के जमीरा पंचायत में स्थित एस्सार प्लांट के कर्मियों के दिन बहुरेंगे। चतरा सासंद कालीचरण सिंह द्वारा दिए गए भरोसे के बाद पूर्व में कार्यरत कर्मियों की उम्मीदों की आस को बल मिला है।
13 जनवरी को चंदवा पहुंचे चतरा सासंद कालीचरण सिंह को कार्यकर्ताओं व ESSAR प्लांट में पूर्व में कार्यरत कर्मियों ने सासंद के साथ संवाद के दौरान निर्मल शर्मा, अरूण ठाकुर आदि ने कहा कि चंदवा को औद्योगिक नगरी का दर्जा दिलाने वाले अभिजीत व एस्सार पावर प्लांट के बंद होने से चंदवा की रौनक चली गई।
नई कंपनी के आने के बाद चंदवा के लोगों के दिन बहुरेंगे। कार्यरत कर्मियों के घरों की उम्मीदों को पर मिलेंगे लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। कोर्ट की प्रक्रिया द्वारा प्लांटो को उड़ीसा स्टील प्राइवेट लिमिटेड हैंडओवर किए जाने के बाद समस्या बलवती हो गई है।
NCLT कोर्ट में मामला जाने के बाद भी Essar में कार्यरत कर्मियों व रैयतों को उनके वेतन का भुगतान होता रहा। जैसे ही ओडिसा एलाय स्टील प्राइवेट लिमिटेड (रेशमी मटैलिक) ने एस्सार कंपनी को टेक ओवर किया।
वहां कार्यरत सभी लोगों को बिना किसी सूचना के नौकरी से निकाल दिया। प्रशासनिक पदाधिकारियों से संबधित शिकायत के बाद रेशमी मटैलिक प्रबंधन के साथ प्रशासनिक वार्ता हुई बावजूद प्रबंधन अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। इसका अर्थ तो यह हुआ कि वह कंपनी कोर्ट और प्रशासनिक पदाधिकारियों को ठेंगा दिखा रही है।
सासंद को बताया कि पूर्व में वहां कार्यरत कर्मियों पर जीविकोपार्जन की समस्या बलवती हो गई है। 10-15 वर्ष तक वहां कार्य करने के कारण उनकी आयुसीमा भी इतनी नहीं बची है कि वो दूसरी कंपनी में काम मांग सके अथवा अन्यत्र नौकरी के लिए आवेदन कर सके।
खबरें और भी
सांसद से तत्काल इस पर पहल करते हुए पूर्व में कार्यरत सभी कर्मियों को बहाल करते हुए वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। सासंद ने कहा कि समस्याओं का समाधान उनकी चुनौती है। उनकी समस्याओं का समाधान अवश्य किया जाएगा।