Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लातेहार में टला बड़ा हादसा, बरछिया नदी पुल के नीचे 20 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत तीन लोग सुरक्षित

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 11:34 AM (GMT+05:30)

    लातेहार के बारियातू थाना क्षेत्र में बरछिया नदी पुल के पास एक कार का टायर फटने से वह 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक मासूम बच्चे सह ...और पढ़ें

    20 फीट गहरी खाई में गिरी कार, बड़ा हादसा टला। जागरण

    20 फीट गहरी खाई में गिरी कार, बड़ा हादसा टला। जागरण

    HighLights

    1. बरछिया नदी पुल के पास कार का टायर फटा।

    2. कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला।

    संवाद सूत्र, बारियातू (लातेहार)। लातेहार के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा–रांची मुख्य मार्ग पर रविवार को बरछिया नदी पुल के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यह घटना सोमवार की है, जहां बिहार नंबर बीआर01डीयू 2199 की एक कार का अगला टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

    हादसे में कार सवार एक मासूम बच्चे समेत तीनों लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, कार रांची से बिहार के गया जिले के सकड़िया मोड़ स्थित अपने गांव जा रही थी। कार में मुन्ना कुमार (पिता- स्व. कपिलदेव महतो), अंकित कुमार (पिता- गुलजारी कुमार) तथा मासूम निकित कुमार सवार थे।

    बरछिया नदी पुल के समीप पहुंचते ही कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे पुल के नीचे खाई में जा गिरी। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बारियातू थाना पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन पासवान के निर्देश पर एएसआई राजकिशोर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को खाई से बाहर निकाला गया।

    खबरें और भी

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया क हादसा बेहद भयावह था, लेकिन सौभाग्य से कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया।