Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लातेहार में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या से सनसनी, पुलिस ने आरोपी ससुर को दबोचा

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 01:55 AM (IST)

    लातेहार के बालूमाथ प्रखंड के नगड़ा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता उषा कुमारी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति अमन ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. लातेहार में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या।

    2. पति समेत पांच ससुराल वालों पर हत्या का आरोप।

    3. पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, बालूमाथ (लातेहार)। दहेज प्रथा के खिलाफ कानून सख्त होने के बावजूद आज भी बेटियों पर अत्याचार और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के नगड़ा गांव का है, जहां दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

    मृतका के पिता मुंशी साव (ग्राम बधार, जिला चतरा) ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री उषा कुमारी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व नगड़ा निवासी तिलक साव के पुत्र अमन कुमार के साथ हुई थी। 

    शादी के समय पांच लाख रुपये नगद

    शादी के समय उन्होंने करीब पांच लाख रुपये नगद, एक मोटरसाइकिल और दो भर सोना समेत अन्य सामान दहेज में दिया था।आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उषा को प्रताड़ित किया जाने लगा। 

    पति अमन कुमार नशे की हालत में अक्सर मारपीट करता था, वहीं स्वजनो के अन्य सदस्य भी मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न करते थे। रविवार शाम में पति समेत ससुराल के पांच लोगों ने मिलकर गला दबाकर उषा की हत्या कर दी। 

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

    घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर तिलक साव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


    खबरें और भी