विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लातेहार में इनामी नक्सली ललन यादव ने किया सरेंडर

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Fri, 12 May 2017 04:17 PM (IST)

झारखंड के लातेहार में इनामी नक्सली ललन यादव ने सरेंडर कर दिया है।

लातेहार में इनामी नक्सली ललन यादव ने किया सरेंडर
लातेहार में इनामी नक्सली ललन यादव ने किया सरेंडर

लातेहार, जेएनएन। पचास हजार रुपये के इनामी नक्सली ललन यादव ने आज लातेहार के 214 सीआरपीएफ बटालियन कैंप में एसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया है। 

वीरवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से दो साल पूर्व निकाला गया हार्डकोर 15 लाख का इनामी कुंदन पाहन अपने दो सहयोगियों के साथ रांची पुलिस की शरण में आ गया था। कुंदन बीमार बताया जा रहा है।

झारखंड में पिछले दिनों 15 लाख के इनामी नकुल यादव और पांच लाख के इनामी मदन यादव भी सरेंडर कर चुके हैं।

वर्ष 2017 में जनवरी से अप्रैल तक कुल 961 विशेष नक्सल अभियान चलाए गए हैं। इस दरम्यान 215 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 30 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सलियों से लेवी के तौर पर 94,19,940 रुपये जब्त किए गए। वहीं, दो पुलिसकर्मी शहीद हुए, जबकि 15 ग्रामीण मारे गए और 17 उग्रवादी विभिन्न वारदात में मारे गए।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में नक्सली संगठनों के खिलाफ शुरू होगा बड़ा अभियान

यह भी पढ़ेंः 100 से ज्यादा वारदातों में शामिल नक्सली कुंदन पाहन ने किया समर्पण