यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: लातेहार में माओवादियों का तांडव, सुपरवाइजर को मारी गोली; मशीनों को लगाई आग
झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों ने एक सड़क ठेकेदार के सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी और कई मशीनों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना बुधवार रा ...और पढ़ें

HighLights
- सड़क ठेकेदार के सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या
पीटीआई, लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों ने सड़क ठेकेदार के सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात महुआडानर थाना क्षेत्र के ओरसा गांव में हुई। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जाने वाली कई मशीनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
एसपी कुमार गौरव ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या माओवादियों ने की है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अयूब खान के रूप में हुई है, जो इलाके में सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार का सुपरवाइजर था।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।